Mangal Gochar 2026: 18 सितंबर से बढ़ेंगी 3 राशियों की मुश्किलें, पैसा, सम्मान में कमी-लव लाइफ पर भी होगा असर

Published on 12 सित॰ 2026

Mars Transit 2026: ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, गुस्से, जमीन-जायदाद और पराक्रम से जुड़ा ग्रह माना जाता है। मंगल करीब 45 दिन में राशि बदलते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होता है।

Mangal Rashifal 2026: 18 सितंबर को मंगल ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 12 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। कर्क राशि में मंगल की स्थिति कमजोर मानी जाती है। ऐसे में इसका असर कुछ राशि वालों के करियर, बिजनेस, पैसों, हेल्थ और रिश्तों पर पड़ सकता है। इन राशि वालों को काम का तनाव बढ़ने, विवाद होने या आर्थिक मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां…

कर्क वालों की बढ़ेंगी चुनौतियां

मंगल का गोचर इसी राशि में होने जा रहा है। इसलिए इन लोगों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। वर्क प्लेस पर कोई छिपा हुआ विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश कर सकता है। आपके काम में रुकावट डालने या आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी हो सकती है। इस दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहें और बिना सोचे-समझे कोई बड़ा लेन-देन न करें।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: पैसा, पद और प्रमोशन, सब मिलेगा इन 4 राशि वालों को, 17 सितंबर से चमकेगी किस्मत

तुला वाले रहें सावधान

मकर वालों के बिगड़ेंगे रिश्ते

इस राशि वालों के लिए मंगल का गोचर रिश्तों के मामले में उतार-चढ़ाव ला सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस या मतभेद होने की आशंका है। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। गुस्से में बोलने या किसी से उलझने से बचें। छोटी बात को बड़ा विवाद बनाने से नुकसान आपका ही होगा। कोशिश करें कि बहस और लड़ाई से दूरी बनाए रखें। कला से जुड़े लोगों को भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.