Mangal Gochar 2026: 2 सितंबर से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन , करियर-धन में होगा बड़ा लाभ

Published on 29 अग॰ 2026

Mangal Gochar 2026: 2 सितंबर को मंगल का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह गोचर बेहद खास माना जा रहा है. इससे इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं.

Published byNamrata Mohanty

Mangal Gochar 2026: 2 सितंबर को मंगल का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह गोचर बेहद खास माना जा रहा है. इससे इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं.

author-image

New Update

Mangal Gochar 2026

Mangal Gochar 2026 Photograph: (ai generated)

Mangal Gochar 2026: सितंबर के महीने में ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने वाला है. ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का नक्षत्र गोचर हो रहा है. इस नक्षत्र परिवर्तन का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ने वाला है. सितंबर महीने की शुरुआत में ही नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. 2 सितंबर 2026 तो गुरु के स्वामित्व वाले पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 24 सितंबर से इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल और गुरु की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होने वाली है. इससे राशियों को करियर, धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में भारी-भरकम लाभ होगा.

क्यों खास है मंगल का नक्षत्र गोचर?

मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहते हैं. इस ग्रह को साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति और पराक्रम का कारक माना जाता है. वहीं, पुनर्वसू नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति होते हैं. इसलिए मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में आने से कुछ राशियों के जीवन में नई शुरुआत होगी और उन्नति आती है. मगर हर राशि को इसका लाभ नहीं मिलता है. ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित किसी महत्वपूर्ण आर्थिक या करियर संबंधी फैसले को सिर्फ राशिफल के आधार पर नहीं समझना चाहिए.

मंगल गोचर से इन 5 राशियों को होगा लाभ

1.मेष राशि (Aries)

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को आर्थिक रूप से अच्छा लाभ मिलने वाला है. इन लोगों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. कारोबार करने वाले लोगों के कार्यों में विस्तार होगा. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम में सफलता मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है. परिवार की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लंबे समय से प्रयासरत कार्यों में भी सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं. परिणाम आपके भाग्य में अच्छे साबित होंगे.

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 7 चीजें तो समझें खुलने वाला है किस्मत का ताला, स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं भविष्य के संकेत

2.कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर कई मामलों में लाभदायक साबित होने वाला है. परिवार से जुड़ी पुरानी परेशानियों का जल्द ही समाधान मिलने वाला है. इन लोगों को पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है. भूमि, मकान या वाहन खरीदने का अवसर बन रहा है. इन लोगों के लिए यह समय अनुकूल है. करियर में भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से काम बन सकते हैं.

3.वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन सफलता के नए रास्ते खोलने वाला है. कार्यक्षेत्र में इन्हें लाभ मिलेगा. नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. और इन्हें नौकरी में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है. अधिकारियों की ओर से आपके कार्य की सराहना हो सकती है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा.

4.धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले लोगों के लिए यह समय नई शुरुआत का रहने वाला है. किसी महत्वपूर्ण काम में इन्हें सफलता हासिल होगी. ये लोग अपने जीवनसाथी और परिवार के सहयोग से काम कर पूरा कर सकेंगे. धन से जुड़े मामलों में इनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी. निवेश के नए अवसर मिलेंगे. वहीं, लंबे समय से अटके कार्यों में पैसा वापस मिल सकता है.

5.मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए मंगल का पुनवर्सु नक्षत्र में गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. इन्हें कारोबार में बढ़ोतरी करने का अवसर मिलने वाला है. कामकाज में आ रही रुकावटों से इन्हें मानसिक तनाव हो रहा था, जो अब कम होता दिखाई दे रहा है. नौकरी और रोजगार से जुड़े मामलों में इनके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं. किसी खास व्यक्ति से इन्हें मुलाकात करने का अवसर मिलेगा, जो इन्हें फायदा पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 29 August 2026: आज प्रतिपदा तिथि के दिन शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या रहेगा? पढ़ें संपूर्ण पंचांग