Maruti Brezza vs TATA Nexon: आपकी फैमिली के लिए कौन है सबसे सेफ और पैसा वसूल SUV, देखें अंतर - maruti brezza vs tata nexon which suv is best comparison price features engine mileage

Published on 4 सित॰ 2026

TATA Nexon vs Maruti Brezza: अगर आप अपनी फैमिली के लिए सुरक्षित और पैसा वसूल कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कॉम्पैक्ट SUV की मांग काफी तेज है जिसमें TATA Nexon और Maruti Brezza दोनों ही सबसे लोकप्रिय गाड़ियां हैं। अगर आप अपनी फैमिली के लिए एक बेहतरीन गाड़ी चुनना चाहते हैं और इन दोनों के बीच में कंफ्यूज हैं तो आइए जानते हैं कि इसमें से कौन सी आपके लिए बेस्ट रहेगी।

डिजाइन और स्टाइलिंग

TATA Nexon का लुक काफी मॉडर्न और स्पोर्टी है। इसके फ्रंट में कनेक्टेड LED DRLs, बड़ा टचस्क्रीन और बेहतर डिजाइन दिया गया है। वहीं, Maruti Brezza का लुक थोड़ा ज्यादा मस्कुलर और पारंपरिक SUV जैसा है जो उन लोगों को पसंद आ सकती है जो मजबूत लुक चाहते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस: Maruti Brezza

Maruti Suzuki Brezza तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है जिसमें 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल, 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर CNG विकल्प शामिल हैं। 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल 998cc का 3-सिलिंडर इंजन है जो 109bhp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है।

1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 1462cc का 4-सिलिंडर इंजन है जो 102bhp की पावर और 137nm का टॉर्क जनरेट करता है। तीसरा है, 1.5 लीटर CNG जो 1462cc का 4 सिलिंडर इंजन है और 86hp की पावर औऱ 121.5nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इंजन और परफॉर्मेंस: TATA Nexon

TATA Nexon तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ आता है जिसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-डीजल और 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल CNG शामिल हैं। पहला है 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जो 1199cc का 3 सिलिंडर इंजन है 120 PS की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है।

दूसरा है 1497cc का 4 सिलिंडर 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन जो 115 PS की पावर और 260nm का टॉर्क जनरेट करता है। तीसरा है 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल i-CNG जो 1199cc का 3-सिलिंडर इंजन और 100PS की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है।

सुरक्षा और फीचर्स

सुरक्षा के मामले में TATA Nexon को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है और इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। उसके टॉप मॉडल में वेंटिलिटेड सीट्स, 10.25 इंक का टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलत हैं। वहीं, Maruti Brezza में भी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है और इसमें 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

कितना है माइलेज?

Maruti Suzuki Brezza के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स के लिए ARAI माइलेज 21.09kmpl तक का दावा किया गया है, पेट्रोल-ऑटोमैटिक वेरिएंट्स के लिए यह 20.17kmpl है और CNG के लिए यह 26.9km/kg है। वहीं, TATA Nexon का ARAI माइलेज 17.18kmpl से लेकर 24.08kmpl तक है।

Maruti Brezza कीमत

Variant Engine / Fuel / Transmission Ex-Showroom Price
LXi Turbo 998cc, Petrol, Manual ₹7.40 Lakh
LXi 1462cc, Petrol, Manual ₹8.30 Lakh
VXi Turbo 998cc, Petrol, Manual ₹8.55 Lakh
VXi 1462cc, Petrol, Manual ₹9.26 Lakh
LXi CNG 1462cc, CNG, Manual ₹9.35 Lakh
ZXi Turbo 998cc, Petrol, Manual ₹9.85 Lakh
VXi CNG 1462cc, CNG, Manual ₹9.99 Lakh
ZXi Turbo Dual Tone 998cc, Petrol, Manual ₹9.99 Lakh
ZXi 1462cc, Petrol, Manual ₹10.50 Lakh
VXi AT 1462cc, Petrol, Automatic ₹10.61 Lakh
ZXi Dual Tone 1462cc, Petrol, Manual ₹10.65 Lakh
ZXi Plus Turbo 998cc, Petrol, Manual ₹11.16 Lakh
ZXi Plus Turbo Dual Tone 998cc, Petrol, Manual ₹11.31 Lakh
ZXi CNG 1462cc, CNG, Manual ₹11.55 Lakh
ZXi Plus AT 1462cc, Petrol, Automatic ₹11.50 / ₹13.55 Lakh*
ZXi Plus AT Dual Tone 1462cc, Petrol, Automatic ₹11.65 / ₹13.71 Lakh*
ZXi CNG Dual Tone 1462cc, CNG, Manual ₹11.71 Lakh
ZXi AT 1462cc, Petrol, Automatic ₹11.85 Lakh
ZXi AT Dual Tone 1462cc, Petrol, Automatic ₹12.01 Lakh

TATA Nexon कीमत

Variant Tier Starting Ex-Showroom Price Key Features Included
Smart ₹7.40 Lakh 6 airbags, LED headlamps, basic essentials
Smart Plus ₹8.22 Lakh Touchscreen infotainment, wireless CarPlay
Smart CNG ₹8.35 Lakh Entry-level CNG option
Smart Plus S ₹8.52 Lakh Adds a sunroof
Pure Plus ₹9.07 Lakh Larger touchscreen, rear AC vents
Creative (Camo Edition) ₹9.99 Lakh 360° camera, auto climate, special shades
Fearless Plus A PS Up to ₹14.52 Lakh Ventilated seats, panoramic sunroof, ADAS

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले लीक हुआ TATA Nexon 2027 का इंटीरियर, जानिए क्या-क्या मिल सकते हैं फीचर्स