Aug 03, 2026 07:51 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मारुति सुजुकी विक्टोरिस अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक है। यह कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है, लेकिन अब इसकी टेंशन बढ़ने वाली है। हुंडई, रेनो और होंडा मार्केट में अपनी नई एसयूवी ला रही हैं, जिनकी सीधी टक्कर विक्टोरिस से होगी।

प्रतीकात्मक फोटो
केवल
₹23,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में काफी पॉप्युलर है। लॉन्च के आठ महीनो के अंदर ही इस एसयूवी ने 1 लाख यूनिट की सेल का आंकड़ा पार कर लिया है। विक्टोरिस हर महीने 10,000 से ज्यादा यूनिट की सेल दर्ज कर रही है और यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में शामिल हो चुकी है। विक्टोरिस की सक्सेस से दूसरी कंपनियों की नींद उड़ गई है और अब मार्केट में इसको टक्कर देने के लिए कुछ नई एसयूवी आने वाली हैं। इन अपकमिंग एसयूवी में हुंडई की नई बेयॉन बेस्ड एसयूवी, होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट और रेनो डस्टर हाइब्रिड शामिल हैं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Hyundai Bayon-Based SUV
हुंडई इस साल दिवाली सीजन के आसपास एक नई मिड-साइज एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे कंपनी के ग्लोबल बेयॉन कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर से इंस्पायर्ड मॉडल माना जा रहा है। इसे क्रेटा के साथ पोर्टफोलियो में रखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका कोडनेम BC4i है। इसकी लंबाई करीब 4.18 मीटर हो सकती है। नई हुंडई एसयूवी में पेट्रोल और CNG दोनों पावरट्रेन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। पेट्रोल मॉडल में कंपनी का 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेयर किया जाएगा। इसी इंजन का फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन भी लाइनअप का हिस्सा हो सकता है।
Honda Elevate Facelift
होंडा भी अपनी पॉप्युलर एलिवेट एसयूवी को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। 2026 होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में बड़े मैकेनिकल बदलावों की उम्मीद नहीं है। कंपनी मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को ऑफर करना जारी रख सकती है। यह इंजन करीब 121bhp की पावर देता है। फेसलिफ्ट मॉडल के एक्सटीरियर में मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई लाइटिंग सिग्नेचर वाले अपडेटेड LED हेडलैंप और बदला हुआ फ्रंट बंपर शामिल हो सकता है। केबिन में नई अपहोल्स्ट्री, अपडेटेड इंटीरियर ट्रिम और नया टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर होंडा का फोकस एलिवेट को नए फीचर्स के साथ ज्यादा मॉडर्न बनाने पर रहेगा।
Renault Duster Hybrid
रेनो डस्टर हाइब्रिड भी विक्टोरिस की टेंशन बढ़ा सकती है। इस एसयूवी में 1.8-लीटर का 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया जाएगा। इसका कंबाइन्ड आउटपुट 160bhp बताया गया है। रेनो का दावा है कि डस्टर हाइब्रिड शहर में होने वाली ड्राइविंग के दौरान 80 प्रतिशत तक EV मोड में चल सकती है। पावरट्रेन के साथ 8-स्पीड मल्टी-मोड DHT (Dedicated Hybrid Transmission) गियरबॉक्स दिया जाएगा। कंपनी इसे दिवाली फेस्टिव सीजन के आसपास भारतीय बाजार में उतार सकती है।

