Maruti Suzuki Victoris vs Hyundai Creta: भारतीय मिड-साइज SUV बाजार में विक्टोरिस और हुंडई क्रेटा के बीच कड़ा मुकाबला। आइए ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रहा है। इस सेगमेंट में Hyundai Creta काफी लंबे समय से सेगमेंट लीटर बनी हुई है जिसका कड़ा मुकाबला Maruti Suzuki Victoris से रहता है। अगर आप भी इन दोनों गाड़ियों के बीच कंफ्यूज है तो यहां हम आपको दोनों के बीच का एक-एक अंतर बताएंगे।
डिजाइन और लुक
Hyundai Creta के डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी बोल्ड और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में बड़ी ग्रिल, कनेक्टेड LED DRLs और पीछे की तरफ कनेक्टेड टेल-लाइट्स मिलती हैं जो इस एक प्रीमियम रोड प्रेजेंस देती है। वहीं, Maruti Suzuki Victoris का लुक एक मस्कुलर और स्पोर्टी SUV जैसा है जिसमें मारुति की सिग्नेचर ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप्स और एग्रेसिव बॉडी क्लैडिंग दी गई है।
इंटीरियर और फीचर्स
Creta का इंटीरियर काफी लग्जरी फील देता है। इसमें 10.25 इंच का डुअल-स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और Bose का प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है। वहीं, Victoris में आपको बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे सभी आधुनिक फीचर्स मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Hyundai September Discount: Creta से लेकर i20 तक, इन गाड़ियों पर है 1 लाख तक का डिस्काउंट
इंजन और पावर
Creta में 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। Victoris में 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल और 1.5 लीटर स्ट्रॉंग हाइब्रिड इंजन दिए गए हैं। Hyundai Creta में मैनुअल, IVT, DCT और AT विकल्प मिलता है तो वहीं, Victoris में मैनुअल, 6-स्पीड AT और e-CVT मिलता है।
माइलेज की बात करें तो Creta 17.4 से 21.8kmpl (ARAI) और Maruti Suzuki Victoris 19.07 से 28.65kmpl (Hybrid) का माइलेज देती है।
सेफ्टी फीचर्स और कीमत
सुरक्षा के मामले में दोनों ही SUVs में 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESC, ऑल-डिस्क ब्रेक्स और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यहां नीचे दोनों गाड़ियों की कीमत की पूरी लिस्ट दी गई है।
Maruti Suzuki Victoris vs Hyundai Creta Price Comparison
| ट्रिम / मॉडल (Trim Level) | Maruti Suzuki Victoris | Hyundai Creta |
|---|---|---|
| बेस मॉडल (Base Variant) | ₹10.50 लाख (LXI) | ₹10.91 लाख - ₹12.53 लाख (E) |
| मिड ट्रिम्स (Mid Trims) | ₹11.85 लाख - ₹15.30 लाख (VXI, ZXI) | ₹12.07 लाख - ₹16.03 लाख (EX, S(O)) |
| हायर ट्रिम्स (Higher Trims) | — | ₹15.04 लाख - ₹18.08 लाख (SX, SX Premium) |
| टॉप मॉडल (Top Variants) | ₹19.99 लाख तक (ZXI+ / ZXI+ O Strong Hybrid) | ₹17.28 लाख - ₹20.11 लाख (King & Knight Editions) |
यह भी पढ़ें- Hyundai Creta की नई जनरेशन जल्द होगी लॉन्च, मिल सकता है नया डिजाइन और हाइब्रिड इंजन