Meta Apologizes to PM Modi: पीएम मोदी की पोस्ट हटाने के मामले में मेटा ने माफी मांगी है. हाल ही में नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट की थी. फेसबुक ने कई हिस्सों में वीडियो बैन कर दिया था.
Meta Apologizes to PM Modi: पीएम मोदी की पोस्ट हटाने के मामले में मेटा ने माफी मांगी है. हाल ही में नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट की थी. फेसबुक ने कई हिस्सों में वीडियो बैन कर दिया था.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/28/facebook-apologizes-to-pm-modi-explains-reason-for-removing-post-1-2026-07-28-11-17-14.jpg)
Meta Apologizes to PM Modi
Meta Apologizes to PM Modi: पीएम मोदी की पोस्ट हटाने के मामले में फेसबुक बैकफुट पर आ गया है. मेटा ने पीएम मोदी ने माफी मांगी है. हाल ही में नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट की थी. फेसबुक ने कई हिस्सों में वीडियो बैन कर दिया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेपर लीक के खिलाफ सरकार की कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया. अब मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट हटाने के लिए माफी मांगी है. खबरों के मुताबिक, यह पोस्ट तकनीकी खराबी की वजह से हटाई गई थी. सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है और अधिकारियों को तलब किए जाने की संभावना है.
Meta has apologised for the removal of Prime Minister Narendra Modi's post. The removal was reportedly due to a technical glitch. The government is taking the matter very seriously, and officials are likely to be summoned: Sources pic.twitter.com/yOCAnYtvDN
— IANS (@ians_india) July 28, 2026
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सीजेपी के बैनर तले छात्र नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे थे. सभी की मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की थी. 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों ने जंतर मंतर से संसद तक मार्च भी निकाला. मार्च में कई जगह हिंसा की तस्वीरें भी सामने आईं. इसके बाद से प्रदर्शनकारी और भड़क गए. उन्हीं छात्रों को संबोधित करने लिए पीएम मोदी ने 24 जुलाई की रात को वीडियो पोस्ट किया था. 28 जुलाई 2026 की तड़के इस वीडियो पर "See Why" का विकल्प दिखा, जिसमें कानूनी अनुरोध के कारण कंटेंट सीमित होने का संकेत था. हालांकि, मेटा ने बाद में स्पष्ट किया कि यह तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ था और गलती ठीक करते हुए वीडियो को तुरंत दोबारा बहाल कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी छात्र, आधी रात को CJP-सरकार के बीच हुई बैठक, बताया- NDA राज्यों को लेकर हुई ये बात
कंपनी ने मानी गलती
विवाद बढ़ने के बाद मेटा ने सफाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी का वीडियो किसी कानूनी वजह से नहीं, बल्कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण गलती से हट गया था. कंपनी ने बताया कि समस्या ठीक कर दी गई है और वीडियो को दोबारा फेसबुक पर बहाल कर दिया गया है.
PM Modi releases a video and says “More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet!"
Prime Minister Narendra Modi says, "... Numerous effective measures have been taken in the past two and a half months since the paper leak incident. The culprits have been… pic.twitter.com/Hw0u0ChZww
— ANI (@ANI) July 23, 2026
क्या था उस वीडियो में...
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें