विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
वाहन निर्माता एमजी की ओर से भारत में जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। MG Adapt प्लेटफॉर्म पर बनाई गई इस एसयूवी को किस तरह के ...और पढ़ें
-1786965203984_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में वाहन निर्माता एमजी की ओर से कई सेगमेंट में कारों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर MG Hector Tomahawk को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितनी रेंज के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है। किस कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी नई EV
एमजी की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से MG Hector Tomahawk नाम से लॉन्च की जाने वाली एसयूवी को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस एसयूवी को MG Adapt प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
कितनी होगी रेंज
एमजी की ओर से नई एसयूवी में 60 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिसको फुल चार्ज करने के बाद करीब 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें सिंगल मोटर को दिया जा सकता है। जिससे इसे 136 पीएस की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।
कैसे होंगे फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फ्रंट में सी आकार में एलईडी डीआरएल को दिया जाएगा। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, सात सीटों का विकल्प, प्रीमियम इंटीरियर, रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें फ्लैट बोनट, बॉडी क्लैडिंग, 12.8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जर, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से एमजी की नई एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद इसकी डिलीवरी को भी तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
कितनी होगी कीमत
एमजी की ओर से जब इस एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा, तभी कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को भारत में 18 से 20 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।