MG M9 और Cyberster Couture Edition की भारत में एंट्री, बेहद खास है डिजाइन, बिकेंगी केवल 50 कारें

Published on 3 अग॰ 2026

Aug 03, 2026 06:21 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

एमजी मोटर इंडिया ने गौरव गुप्ता के साथ मिलकर M9 Couture (₹84.94 लाख) और Cyberster Couture (₹87.49 लाख) लिमिटेड-एडिशन EVs को लॉन्च किया है। दोनों की केवल 50-50 यूनिट्स ही सेल के लिए उपलब्ध हैं।

MG M9 Couture Edition

एमजी एम 9 कोटर एडिशन

MG Cyberster

केवल

₹98,100/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

MG Motor India ने अपनी दो नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों का भारत में लॉन्च किया है। इनका नाम M9 Couture Edition और Cyberster Couture Edition है। इन खास एडिशन को मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ मिलकर तैयार किया गया है। MG M9 Couture Edition की कीमत ₹84.94 लाख और Cyberster Couture Edition की कीमत ₹87.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। दोनों मॉडल लिमिटेड एडिशन हैं और भारत में इनके सिर्फ 50-50 यूनिट ही बेचे जाएंगे। इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

डिजाइन में क्या है खास?

कोटर एडिशन में सबसे बड़ा बदलाव इनके डिजाइन में देखने को मिलता है। दोनों इलेक्ट्रिक मॉडल में गौरव गुप्ता के खास Serpent Infinity मोटिफ और बैज दिए गए हैं। इसके अलावा tonneau cover पर Serpent Infinity लोगो की कढ़ाई, आगे और पीछे गोल्ड फिनिश वाले MG लोगो, ऑरेंज कलर की स्ट्रिक्स और फ्रंट MG लोगो के आसपास दो खास ब्रूचेज दिए गए हैं। केबिन में डैशबोर्ड पर ‘Couture Edition’ वर्डमार्क भी मिलता है, जो इन्हें रेगुलर मॉडल से अलग पहचान देता है।

MG Cyberster

MG M9 EV

MG G10

MG Baojun 510

MG Starlight 560

MG eRX5

MG M9 कोटर एडिशन की पावर और रेंज

MG M9 कोटर एडिशन के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 90kWh बैटरी पैक के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर देती है। यह सेटअप 245bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के मुताबिक, M9 इलेक्ट्रिक एमपीवी एक बार फुल चार्ज करने पर 548km की MIDC सर्टिफाइड रेंज दे सकती है।

साइबरस्टार कोटर एडिशन भी दमदार

MG साइबरस्टार कोटर एडिशन में भी रेगुलर मॉडल वाला पावरट्रेन ही ऑफर किया जा रहा है। इसमें 77kWh बैटरी पैक के साथ ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलता है। इसका इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 510bhp की कंबाइन्ड पावर और 725Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार महज 3.2 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी MIDC-सर्टिफाइड रेंज 580km है।

सिर्फ 50 यूनिट होंगी उपलब्ध

MG M9 और साइबरस्टर कोटर एडिशन को खास तौर पर एक्सक्लूसिव ग्राहकों के लिए लाया गया है। दोनों मॉडलों की केवल 50 यूनिट्स ही भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होंगी। ऐसे में इनकी कीमत के साथ लिमिटेड अवेलेबिलिटी भी इन्हें रेगुलर मॉडल से ज्यादा खास बनाती है।

MG SELECT ने क्या कहा

लॉन्च के मौके पर JSW MG Motor India में MG SELECT के हेड मिलिंद शाह ने कहा कि Cyberster और M9 ने अपने सेगमेंट में काफी कम समय में ग्राहकों के बीच काफी पॉप्युलैरिटी हासिल की है। कोटर एडिशन के जरिए कंपनी ने इन दोनों मॉडल में एक्सक्लूसिव और कलेक्टेबल अपील जोड़ने की कोशिश की है। उनके मुताबिक, यह पहल एमजी सेलेक्ट के लग्जरी बिजनेस को और मजबूत करेगी क्योंकि इसमें लोकप्रियता के साथ एक्सक्लूसिविटी को जोड़ा गया है।

(Photo: India Car News)