दिनभर दौड़-भाग का काम, ये गाड़ियां देंगी जबरदस्त Mileage

Published on 17 सित॰ 2026

दिनभर की दौड़-भाग और डेली ट्रैवलिंग के लिए ढूंढ रहे हैं बेस्ट कार. जानिए मारुति, टाटा और टोयोटा की टॉप हाई-माइलेज CNG और हाइब्रिड गाड़ियों की लिस्ट.

Written By : हिमांशु सिंह  | Updated at : 17 Sep 2026 02:13 PM (IST)

दिनभर की दौड़-भाग और डेली ट्रैवलिंग के लिए ढूंढ रहे हैं बेस्ट कार. जानिए मारुति, टाटा और टोयोटा की टॉप हाई-माइलेज CNG और हाइब्रिड गाड़ियों की लिस्ट.

आप अगर ऐसा कोई काम करते हैं जिसमें दिन भर गाड़ी से दौड़ना पड़ता है और आपको हमेशा माइलेज की टेंशन रहती है. तो यह खबर आपके लिए ही है. क्योंकि, एक ऐसी कार चुनना बहुत जरूरी हो जाता है जो हर किलोमीटर पर आपके पैसे बचाए और माइलेज में कोई गिरावट नहीं आए. सही और माइलेज किंग गाड़ी चुनकर आप अपनी महीने की रनिंग कॉस्ट को लगभग आधा कर सकते हैं. तो चलिए जानतें हैं ऐसी गाड़ियों के बारें में जो शानदार माइलेज देती हैं.

1/8

माइलेज की रानी कही जाने वाली मारुति सुजुकी सेलेरियो इस लिस्ट में सबसे पहला और मजबूत विकल्प बनकर उभरती है. इसके पेट्रोल वेरिएंट में ही आपको 25 से 26 किमी प्रति लीटर का ARAI सर्टिफाइड माइलेज मिल जाता है. अगर आप इसके सीएनजी मॉडल की तरफ जाते हैं तो यह गाड़ी 34 किमी प्रति किलो से ज्यादा का माइलेज आसानी से दे देती है जो दिनभर ड्राइविंग करने वालों के लिए वरदान है.

2/8

लेकिन अगर आपको फील्ड वर्क के दौरान थोड़ा ज्यादा केबिन स्पेस और सामान रखने की जगह चाहिए तो मारुति वैगनआर बेस्ट ऑप्शन है. इसका 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन शहर के ट्रैफिक में बहुत ही स्मूद परफॉर्मेंस के साथ-साथ तगड़ा माइलेज देता है. सीएनजी वेरिएंट में तो वैगनआर करीब 33 से 34 किमी प्रति किलो का माइलेज निकाल देती है.

3/8

वहीं, प्रीमियम सेडान जैसा अहसास और कम रनिंग कॉस्ट का कॉम्बिनेशन चाहने वालों के लिए मारुति सुजुकी डिजायर एक परफेक्ट चॉइस है. अपनी बेहतरीन एरोडायनामिक्स की वजह से यह पेट्रोल पर 22 से 24 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे देती है. वहीं, डिजायर सीएनजी लगभग 31 से 32 किमी प्रति किलो का माइलेज देती है.

4/8

जबकि टाटा टियागो iCNG भी उन कामकाजी लोगों के लिए एक बहुत ही सेफ और किफायती विकल्प बनकर सामने आई है. टाटा की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी की बदौलत इसमें सीएनजी सिलेंडर लगने के बाद भी डिग्गी में बूट स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है. लगभग 27 से 28 किमी प्रति किलो का माइलेज और 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग का कॉम्बिनेशन आपके रोज के भागदौड़ भरे सफर को सुरक्षित और सस्ता बनाता है.

5/8

बता दें कि, हुंडई ग्रैंड आई10 निओस कॉर्पोरेट और सेल्स फील्ड में काम करने वाले युवाओं की पहली पसंद मानी जाती है. इसका रिफाइंड 1.2-लीटर कापा इंजन भारी ट्रैफिक में भी बेहद शांत तरीके से काम करता है और पेट्रोल पर अच्छा एवरेज देता है. इसके सीएनजी वेरिएंट में करीब 27 से 28 किमी प्रति किलो का माइलेज मिलता है.

6/8

अगर आपको दिनभर शहर के गड्ढों और खराब रास्तों से गुजरना पड़ता है तो मारुति फ्रॉन्क्स सीएनजी पर भी दांव लगाया जा सकता है. यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लुक के साथ लगभग 28.51 किमी प्रति किलो का माइलेज देती है. इसका बढ़ा हुआ ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत सस्पेंशन बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक और टूटी सड़कों पर भी कार चलाने का मज़ा खराब नहीं होने देता.

7/8

दिनभर भागदौड़ करने वालों को केवल माइलेज ही नहीं बल्कि कार के सर्विस नेटवर्क और मेंटेनेंस कॉस्ट का भी ध्यान रखना चाहिए. मारुति और हुंडई जैसी कंपनियों के सर्विस सेंटर देश के हर छोटे-बड़े कोने में मौजूद हैं जिससे गाड़ी में कोई छोटी-मोटी दिक्कत आने पर समय बर्बाद नहीं होता. इनके स्पेयर पार्ट्स सस्ते होने की वजह से लंबे समय तक ओनरशिप कॉस्ट बेहद कम रहती है.

8/8

अगर आपका काम रोज की लंबी ड्राइविंग की मांग करता है तो ये कारें आपकी सबसे बड़ी मददगार बन सकती हैं. ये गाड़ियां न सिर्फ आपका सफर आरामदायक और थकावट-मुक्त बनाएंगी बल्कि पेट्रोल का बिल इतना कम रखेंगी कि आपकी महीने की बचत दोगुनी हो जाएगी. अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही मॉडल चुनें और अपनी रोज की राइड को स्मार्ट और किफायती बनाएं.

Published at : 17 Sep 2026 02:13 PM (IST)

Sponsored Links by Taboola