Mirzapur The Movie Box Office Day 20: 322 करोड़ पार पहुंची फिल्म की कमाई, इन 3 फिल्मों को छोड़ा पीछे

Published on 24 सित॰ 2026

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने 20वें दिन भारत में ₹1.90 करोड़ नेट कमाए। इसके साथ फिल्म का Worldwide Collection ₹322.59 करोड़ पहुंच गया और कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसके दमदार किरदारों ने दर्शकों के बीच पहले ही अपनी खास जगह बना ली थी। अब इसी फ्रेंचाइजी पर बनी 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म ने 20वें दिन भारत में 1.90 करोड़ रुपए नेट कमाए और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 322 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है।

3 फिल्मों का रिकॉर्ड किया ब्रेक

20 दिनों की कमाई को मिलाकर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस 322.59 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म ने 20वें दिन तक 320 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दौरान फिल्म ने ‘ये जवानी है दीवानी’ के करीब ₹318 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा ‘एक था टाइगर’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ के बताए गए वर्ल्डवाइड आंकड़ों को भी पार किया है। अब फिल्म के सामने ‘भारत’ के 323.03 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करने का अगला लक्ष्य है।

एक नजर कमाई पर

  • 20वें दिन की कमाई- 1.90 करोड़ रुपए
  • ओवरसीज में 20वें दिन की कमाई-50 लाख रुपए
  • भारत में ग्रॉस कलेक्शन-263.84 करोड़ रुपए
  • टोटल कमाई-322.59 करोड़ रुपए

और पढ़ें:Mirzapur Collection Day 19: 19वें दिन कितना कमा ले गई मिर्जापुर, तोड़ा अक्षय की इस फिल्म का रिकॉर्ड

पंकज त्रिपाठी समेत ये सितारे हैं हिस्सा

‘मिर्जापुर द मूवी ’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी समेत कई कलाकार नजर आए हैं। फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी। पंकज त्रिपाठी ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी में कालीन भैया के किरदार के लिए खास तौर पर पहचाने जाते हैं। वहीं अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु शर्मा मुन्ना भैया के किरदार से इस फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे हैं।

और पढ़ें:अक्षय कुमार का टूटा रिकॉर्ड, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने इस हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म को भी पछाड़ा