हिसार3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हिसार लघु सचिवालय स्थित शिक्षा विभाग का ऑफिस।
शिक्षा विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वाले निजी स्कूलों पर बड़ा शिकंजा कसा है। विभाग द्वारा जारी एमआइएस ब्लॉक लिस्ट (सीजन 2026-27) में प्रदेश भर के 1107 स्कूलों का पोर्टल ब्लॉक कर दिया है।
हिसार जिले के लिए यह बड़ी खबर है, क्योंकि इस पूरी सूची में हिसार के 20 से ज्यादा स्कूलों के नाम शामिल हैं। इनमें सेक्टर 16-17 स्थित स्कॉटिश इंटरनेशनल, होली एंजल सहित कई बड़े स्कूलों का नाम भी शामिल है। सूची के अनुसार, इन सभी स्कूलों के आगे रिमार्क में 'ब्लॉक ऑन एमआइएस अंडर (सीजन 2026-27) लिखा गया है, जिससे जिले के शिक्षण संस्थानों में डर को माहौल है।
इस बारे में हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी राम रत्न का कहना है, "मुख्यालय की तरफ से लिस्ट जारी की गई है। इसमें हिसार के स्कूलों का भी नाम है। अगले सीजन में यह स्कूल दाखिले नहीं कर पाएंगे। अब आगामी मुख्यालय के आदेशों का इंतजार है, हो सकता है इस साल भारी जुर्माना लगाया जाए और अगले साल दाखिला रोक दिया जाए"।

इसलिए जरूरी है MIS पोर्टल
एमआइएस पोर्टल के जरिए ही सरकार और शिक्षा विभाग के पास हर छात्र का यूनिक डेटा होता है। अगर स्कूल पोर्टल पर ब्लॉक रहता है, तो वह न तो नए छात्रों का ऑनलाइन दाखिला कर सकता है और न ही किसी छात्र की एसएलसी ऑनलाइन जारी कर पाएगा। इस पोर्टल के जरिए मान्यता प्राप्त और बिना मान्यता वाले स्कूलों की पहचान आसानी से हो जाती है।
शिक्षा विभाग कर सकता है कार्रवाई
जब तक स्कूल प्रबंधन इस तकनीकी या प्रशासनिक खामी को दूर नहीं करता, तब तक उनका पोर्टल ब्लॉक रहेगा। विभाग की ओर से इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तय समय में कमियां पूरी करने का निर्देश दिया जा सकता है। यदि स्कूल तय समय सीमा के भीतर विभाग के मानकों को पूरा करने में विफल रहते हैं, तो इनकी मान्यता पर भी संकट मंडरा सकता है।

प्रक्रिया पूरी कर प्रिंट शिक्षा विभाग ऑफिस भेज चुके : सिंधु
इस पूरे मामले पर स्कॉटिश स्कूल के संचालक नरेंद्र सिंधु से बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा हमने अपनी तरफ से सारी जानकारी और फॉर्म ऑनलाइन भर दिए हैं इतना ही नहीं, फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट भी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि सबमिट करने के बावजूद भी उनका MIS पोर्टल ब्लॉक कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने BEO कार्यालय से अनुरोध किया है कि उनके MIS पोर्टल को तुरंत अनब्लॉक किया जाए।
.
खबरें और भी हैं...
पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के पिता का निधन: मुंबई में 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली; हिसार में होगा अंतिम संस्कार
0:38- कॉपी लिंक
शेयर
हांसी में पेयजल संकट पर सड़कों पर उतरे शहरवासी: भाखड़ा पाइपलाइन पूरी कराने की मांग; CM के नाम DC को सौंपा ज्ञापन
0:50- कॉपी लिंक
शेयर
कुलदीप बिश्नोई नाराज होकर CM के कार्यक्रम से लौटे: हिसार में मंच के पोस्टर से फोटो गायब मिली; करीबी विधायक का सम्मान भी छूटा
0:34- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में 25 करोड़ का पेयजल प्रोजेक्ट फेल: 6 गांवों में पानी का संकट गहराया, ग्रामीणों ने जलघर पर ताला लगाया

- कॉपी लिंक
शेयर