बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है।

मिथु मुखर्जी का निधन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
71 साल की उम्र में मिथु मुखर्जी का निधन
कैंसर के चलते हारी जिंदगी की जंग
इन मूवीज के लिए मशहूर थीं मिथु मुखर्जी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के लिए इस वक्त एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। वेटरन एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। मलूरूप से बंगाली सिनेमा से नाता रखने वालीं मिथु ने हिंदी सिनेमा में विनोद मेहरा सहित कई बड़े कलाकारों संग काम किया था।
मिथु मुखर्जी की देहांत की जानकारी ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) की तरफ से सोशल मीडिया पर दी गई है। साथ ही बंगाली फिल्म एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी ने भी एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर शोक जताया है।
बंगाली एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का हुआ निधन
सोमवार को ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (All Indian Cine Workers Association) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट के जरिए मिथु मुखर्जी के निधन की आधिकारिक जानकारी दी है। एआईसीडब्लूए ने अभिनेत्री को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है-
यह भी पढ़ें- Hayden Panettiere की मौत का खुल गया राज, चौंका देगी 36 साल की Heroes एक्ट्रेस की डेथ मिस्ट्री?
-1789990200273.webp)
मिठू मुखर्जी को बंगाली सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता था। एक एक्ट्रेस के तौर उन्होंने फिल्म 'शेष पर्बा' से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। इसके बाद वह 1970 और 1980 के दशक में भारतीय सिनेमा की फेमस एक्ट्रेसेज में शुमार हुईं और सम्मानित चेहरा बन गईं।
🕊️ AICWA Pays Tribute to Legendary Actress Mithu Mukherjee
21 September 2026Mithu Mukherjee was a celebrated Bengali and Hindi film actress who made her cinematic debut with Shesh Parba and went on to become a familiar and respected face of Indian cinema during the 1970s and… pic.twitter.com/lt9N9AfsAr
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) September 21, 2026
मिठू मुखर्जी ने बतौर एक्टरेस 'मर्जीना अब्दुल्ला, निशि कन्या, मौचक, 'स्वयंसिद्धा, होटल स्नो फॉक्स, भाग्यचक्र, संधि, फादर और आश्रिता' जैसी कई यादगार बंगाली फिल्मों में काम किया और इन मूवीज में उनके द्वारा निभाए गए शानदार किरदारों को आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा मिथु हिंदी सिनेमा की 'खान दोस्त, सफेद झूठ, दिल्लगी और दो लड़के दोनों कड़के' जैसी कई मूवीज में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी।
उनके निधन से पूरा बंगाली सिनेमा जगत गहरे सदमे और शोक में है। वह सिर्फ एक मशहूर एक्ट्रेस ही नहीं थीं, बल्कि फिल्मी दुनिया का एक अहम हिस्सा रहीं। उनके जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है।
AICWA के अलावा बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने सोशल मीडिया पर मिथु मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
कैंसर की वजह से हुए निधन
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक मिथु मुखर्जी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। इसकी वजह से मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज भी चल रहा था। रविवार देर मिथु ने आखिरी सांस ली और इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहा दिया।