August 17, 2026

मोगा( दलीप कुमार ): मोगा जिले के गांव धल्लोके में पुरातन पंजाबी संस्कृति और महिलाओं के प्रमुख त्योहार तीज का आयोजन सरपंच हरबंस सिंह जौहल तथा समूह गांववासियों के सहयोग से गांव के स्कूल में करवाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पींगें झूलने के साथ-साथ बोलियां डालते हुए गिद्दा किया और पंजाबी लोकगीतों पर जमकर नृत्य कर खूब धूम मचाई।
तीज के इस मेले में मोगा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और नगर निगम मोगा की मेयर विनयपाल कौर ने विशेष रूप से शिरकत की। गांव की महिलाओं की ओर से रमनिक कौर जौहल ने उनका गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया तथा फुलकारियां देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि सावन के महीने में मायके की ओर से विवाहित बेटियों को संधारा भेजने की परंपरा रही है।
इसके बाद विवाहित महिलाएं और युवतियां अपने मायके पहुंचकर एकत्रित होती हैं और पंजाबी परिधानों में सज-धजकर तीज के त्योहार में शामिल होती हैं। वे अपने मन के भावों को गीतों और बोलियों के माध्यम से व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच हरबंस सिंह जौहल और समूचे गांववासियों द्वारा तीज का आयोजन करवाना सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को पंजाब के पुरातन विरसे, लोक परंपराओं और समृद्ध संस्कृति से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत से परिचित करवाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक पंजाबी गीतों पर गिद्दा डालकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीज समारोह के समापन अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने महिलाओं को लड्डू भी वितरित किए।
इस मौके पर पूर्व सरपंच करनजीत कौर जौहल, अमनजोत कौर बासी, प्रीत कौर, अमरजीत कौर जौहल, हरप्रीत कौर, सुखदीप कौर, अमनदीप कौर, नवप्रीत कौर, सुखविंदर कौर, कुलविंदर कौर, कमलजीत कौर, बब्बू कौर, मनजीत कौर, अंग्रेज कौर बासी, जसप्रीत कौर जौहल, सरपंच हरबंस सिंह जौहल, सदस्य गुरप्रीत सिंह, जंग सिंह नैसले, मनजीत सिंह मनी, गुरजीत सिंह बब्बू, बलवंत सिंह जौहल, अंग्रेज सिंह, सुरजीत सिंह, जगतार सिंह, जगराज सिंह राजा, गुरचरण सिंह प्रधान, जोगिंदर सिंह नैसले, डॉ. जगदेव सिंह, जग रूप सिंह सदस्य, अमरीक सिंह सदस्य, बलविंदर सिंह सदस्य, सुखविंदर सिंह सुखी, मनजिंदर सिंह मंड, मीता ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित थीं।
📍 Location: मोगा