स्कूलों में आधे टीचर, नई हॉस्पिटल बिल्डिंगों में टपकती छत: घटिया निर्माण वाले फर्म होंगे ब्लैकलिस्ट, MLA बोले-योजनाएं जमीन पर दिखनी चाहिए - Chittorgarh News

Published on 16 जुल॰ 2026

चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट में ‘दिशा’ की बैठक में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की कई कमियां उजागर हुईं। पहली ही बारिश में नए अस्पतालों की छत टपकने, सरकारी स्कूलों में केवल 50% शिक्षक होने और 78 नए स्कूल भवन खाली पड़े रहने जैसे मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने अ

.

सरकारी योजनाओं और विकास कामों की समीक्षा के लिए गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की मीटिंग सिर्फ औपचारिक समीक्षा तक सीमित नहीं रही।

सरकारी योजनाओं और विकास कामों की समीक्षा के लिए गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की मीटिंग सिर्फ औपचारिक समीक्षा तक सीमित नहीं रही।

बैठक में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि करोड़ों रुपए से बने कई अस्पतालों की नई इमारतों में पहली ही बारिश में छत टपकने लगी। उन्होंने घटिया निर्माण करने वाली फर्म पर कार्रवाई की मांग की। इस पर सांसद सीपी जोशी ने ऐसी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। अस्पतालों में उपयोग नहीं हो रहीं एलईडी स्क्रीन को सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास के लिए लगाने का सुझाव भी दिया गया।

स्कूलों में शिक्षक कम, भवन खाली और जर्जर

बैठक में सामने आया कि जिले के सरकारी स्कूलों में जरूरत के मुकाबले केवल करीब 50% शिक्षक कार्यरत हैं। 17 पीएमश्री स्कूल भी स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। जिले की 481 में से 399 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड और आरओ की सुविधा है, लेकिन शिक्षकों की कमी से इनका पूरा लाभ नहीं मिल रहा। 72 स्कूलों को नई बिल्डिंग की जरूरत है, जबकि 78 नए स्कूल भवन खाली पड़े हैं। इन्हें पंचायतों को सौंपकर लाइब्रेरी या सामुदायिक उपयोग में लेने का सुझाव दिया गया। जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत और खेल मैदानों पर अतिक्रमण रोकने की भी मांग उठी।

मीटिंग में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, राशन वितरण और सरकारी भवनों की बदहाल स्थिति जैसे मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से सीधे जवाब मांगे।

मीटिंग में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, राशन वितरण और सरकारी भवनों की बदहाल स्थिति जैसे मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से सीधे जवाब मांगे।

राशन घोटाला और 20 करोड़ के सड़क कार्य भी चर्चा में

बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गेहूं घोटाले पर सांसद सीपी जोशी ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक आक्या ने बताया कि डामर की कीमतें बढ़ने से करीब 20 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण कार्य रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद डामर महंगा होने से ठेकेदारों ने काम रोक दिया है। बैठक में बस्सी उप जिला अस्पताल सहित कई लंबित परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटन और जल्द फंड जारी कराने पर भी चर्चा हुई।