लखीसराय में MLC चुनावी संवाद: रजनीश रंजन ने किए 7 बड़े वादे, ₹5 लाख ब्याजमुक्त ऋण का ऐलान, KSS कॉलेज भवन बनाने का भरोसा - Lakhisarai News

Published on 19 जुल॰ 2026

लखीसराय में रविवार को कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, बिहार विधान परिषद चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संभावित प्रत्याशी रजनीश रंजन ने स्नातक मतदाताओं को संबोधित क

.

संवाद कार्यक्रम के दौरान रजनीश रंजन ने कहा कि यदि वे स्नातक मतदाताओं के आशीर्वाद से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचित होते हैं, तो स्नातकों के हितों की आवाज सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाएंगे।

उन्होंने अपने "सात निश्चय" का उल्लेख करते हुए बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराना होगा।

केएसएस कॉलेज का आज तक अपना भवन नहीं उनके अन्य निश्चयों में "एक पाठ्यक्रम, एक वेतनमान" लागू कराना, वित्तरहित शिक्षण संस्थानों की समस्याओं का समाधान, सभी स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों,

संविदाकर्मियों और बेरोजगार स्नातकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा शामिल है। इसके अतिरिक्त, आधुनिक पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी की स्थापना तथा बेरोजगार स्नातकों के लिए मासिक भत्ता लागू कराने को भी उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में बताया।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने लखीसराय के एसएस कॉलेज की स्थिति पर सवाल उठाया। इस पर रजनीश रंजन ने कहा कि जिले के केएसएस कॉलेज का आज तक अपना भवन नहीं है और यह कॉलेज कांग्रेस कार्यालय के कुछ कमरों में संचालित हो रहा है,

जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एमएलसी निर्वाचित होने पर वे केएसएस कॉलेज के लिए शीघ्र स्थायी भवन उपलब्ध कराने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर पहल करेंगे।

मनीषा रंजन ने स्नातक मतदाताओं का आभार व्यक्त किया संवाद कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं ने बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े कई सवाल भी उठाए। रजनीश रंजन ने इन सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए कहा कि शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक बिजेंद्र सिंह ने की, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब तीन हजार स्नातक मतदाताओं ने भाग लिया। मनीषा रंजन ने स्नातक मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गोपेश सिंह, हरिओम, अमरेश, जीवन, विनय, शुभम, अशोक यादव, साधुशरण सिंह, मृत्युंजय सिंह, सुंदेश्वर सिंह, नीतू कुमारी आर्या, राजेंद्र कुमार कंचन सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्नातक मतदाता उपस्थित थे।