Monday Box Office: टॉक्सिक निकली सबसे आगे; इरुमुडी की रफ्तार तेज, आवारापन-2 हुई फुस्स

Published on 1 सित॰ 2026

Sep 01, 2026 10:30 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Box Office: मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ सबसे आगे है। इसके बाद ‘इरुमुडी’, 'आवारापन 2' और 'विश्वनाथ एंड संस' हैं।

Monday Box Office Collection

मंडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' का दबदबा कायम है। फिल्म ने महज 6 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, 'इरुमुडी' अपने दूसरे हफ्ते में भी मजबूत स्थिति में है, जबकि तीसरे हफ्ते में चल रही 'आवारापन 2' और 'विश्वनाथ एंड संस' की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है। आइए आपको बताते हैं कि सोमवार के दिन किसने कितनी कमाई की है।

Toxic Day 6: टॉक्सिक ने सोमवार के दिन कितनी कमाई की?

सोमवार को कामकाजी दिन होने के बावजूद फिल्म की कमाई 7 करोड़ रुपये से ऊपर रही, जो इसकी मजबूत पकड़ की ओर इशारा करती है। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 264.80 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 304.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Iramudi Day 11: 'इरुमुडी' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार होल्ड

'इरुमुडी' भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म ने भारत में 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। कुल कलेक्शन की बात करें तो 'इरुमुडी' ने भारत में 135.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 178.60 करोड़ रुपये हो गया है। अगर फिल्म इसी तरह अपनी पकड़ बनाए रखती है तो जल्द ही यह दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ती नजर आ सकती है।

Vishwanath & Sons Day 18: 'विश्वनाथ एंड संस' 200 करोड़ के करीब

तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी 'विश्वनाथ एंड संस' की रफ्तार भले ही पहले के मुकाबले धीमी हुई हो, लेकिन फिल्म का ओवरसीज प्रदर्शन अब भी काफी मजबूत बना हुआ है। 18वें दिन फिल्म ने भारत में 0.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 116.75 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 199.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Awarapan 2 Day 18: 'आवारापन 2' की कमाई में गिरावट

वहीं, 'आवारापन 2' अब तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। 18वें दिन फिल्म ने भारत में महज 0.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 148.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जबकि इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 210.20 करोड़ रुपये हो चुका है। यानी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार भले ही कमजोर पड़ गई हो, लेकिन दुनियाभर की कमाई में यह पहले ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

कैसा रहा मंडे बॉक्स ऑफिस?

कुल मिलाकर देखें तो बॉक्स ऑफिस पर इस समय 'टॉक्सिक' सबसे ज्यादा चर्चा में है। महज 6 दिनों में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई ने फिल्म को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। दूसरी ओर 'इरुमुडी' दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब है। वहीं 'विश्वनाथ एंड संस' 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है और 'आवारापन 2' की रफ्तार अब धीमी होती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस दौड़ और दिलचस्प होने वाली है।