Moon Transit 2026: बीते शुक्रवार यानी 4 सितंबर 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में आर्द्रा नक्षत्र से गुजरे हैं. ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है, जबकि मिथुन राशि संवाद, विचार, जानकारी और संपर्क से जुड़ी मानी जाती है. ऐसे में इस गोचर का असर केवल भावनात्मक स्थिति तक सीमित नहीं माना जाता, बल्कि बातचीत, फैसलों, कामकाज और रिश्तों पर भी देखने को मिल सकता है. आर्द्रा नक्षत्र को राहु का नक्षत्र माना जाता है. इसलिए इस दौरान मन में नए विचार तेजी से आ सकते हैं, लेकिन कभी-कभी किसी बात को लेकर बेचैनी या जरूरत से ज्यादा सोचने की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में आज बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव और किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी से बचना खास तौर पर जरूरी माना जा सकता है. यहां से जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा किन राशियों को ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं.
मेष राशि के जातकों का बातचीत से बनेंगे काम
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर आत्मविश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है. नौकरी में अपनी बात रखने, नए लोगों से संपर्क बनाने या किसी पुराने काम को दोबारा शुरू करने का मौका मिल सकता है. धन के मामले में भी कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है. रिश्तों में हालांकि बात को अपनी मर्जी से मनवाने के बजाय सामने वाले की बात सुनना बेहतर रहेगा. गुस्से में दिया गया जवाब बाद में परेशानी बढ़ा सकता है.
जरूरी सलाह: नौकरी बदलने या बड़ा आर्थिक फैसला लेने में समय लें.
तुला राशि के जातक नई जानकारी बनाएंगे भविष्य की ताकत
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर सीखने और आगे बढ़ने का मौका दे सकता है. किसी नई स्किल, ट्रेनिंग या जानकारी से करियर में फायदा मिल सकता है. व्यापार में नए संपर्क आर्थिक लाभ का रास्ता खोल सकते हैं. रिश्तों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है. अपनी बात रखने से पहले सामने वाले का नजरिया समझें.
जरूरी सलाह: किसी नई चीज को बिना समझे अपनाने में थोड़ा वक्त दें.
ये भी पढ़ें: सूर्य-शनि का 'षडाष्टक योग' 5 राशि के जातकों के लिए बेहद अशुभ, किन चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना?
मकर राशि के जातकों का काम का दबाव बढ़ सकता है
मकर राशि वालों के लिए रोजमर्रा के काम और नौकरी की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. पुराने काम निपटाने के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना अच्छा होगा. ऑफिस में किसी की बात का तुरंत जवाब देने के बजाय पहले पूरी स्थिति समझें. स्वास्थ्य और आराम को भी नजरअंदाज न करें.
जरूरी सलाह: सहकर्मी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें.
मीन राशि के जातकों का घर और करियर के बीच संतुलन जरूरी
मीन राशि वालों के लिए घर-परिवार और करियर दोनों महत्वपूर्ण रहेंगे. घर से जुड़ा कोई फैसला या बदलाव सामने आ सकता है. नौकरी में भी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. परिवार के किसी सदस्य की बात आपको भावुक कर सकती है. ऐसे में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत होकर बातचीत करें. संपत्ति से जुड़े मामलों में कागजात अच्छी तरह जांचना जरूरी रहेगा.
आर्द्रा नक्षत्र में कब तक रहेगा चंद्रमा?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, चंद्रमा इस वक्त आर्द्रा नक्षत्र में संचरण कर रहा है. मन, माता और मानसिकता का कारक चंद्र इस नक्षत्र में 6 सितंबर को शाम 7:बजे तक रहेगा. इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा.
जरूरी सलाह: प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का फैसला अभी लेने से बचें.