टीवी मसाला
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Jul 16, 2026, 04:07 PM IST
Arjun Bijlani Angry Over Dating Rumors With Mouni Roy: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय संग डेटिंग रुमर्स पर अर्जुन बिजलानी ने नाराजगी जाहिर की है। उनकी टीम ने इस संबंध में बयान भी जारी किया है।
![]()
मौनी रॉय संग डेटिंग रुमर्स पर भड़के अर्जुन बिजलानी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
Arjun Bijlani Angry Over Dating Rumors With Mouni Roy: टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मौनी रॉय बीते कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं हाल ही में उनका और अर्जुन बिजलानी का वीडियो शेयर कर एक सोशल मीडिया पेज ने सवाल किया, "क्या सूरज नांबियार संग तलाक के बाद मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी एक-दूजे को गुपचुप डेट कर रहे हैं?" मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी के डेटिंग रुमर्स को देख जहां पहले क्रिस्टल डिसूजा ने नाराजगी जाहिर की। वहीं अब अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) का भी इस मामले पर गुस्सा फूटा है। अर्जुन बिजलानी की टीम ने एक्टर का बयान जारी कर डेटिंग रुमर्स फैलाने वालों को लताड़ लगाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: पूजा-कुणाल संग हुई करोड़ों की ठगी में सहारा बने अर्जुन बिजलानी, पैसे देकर नहीं मांगा अभी तक वापस
अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने अपने बयान में साफ किया कि वह और मौनी रॉय बीते 15 सालों से एक-दूजे के दोस्त हैं। अर्जुन बिजलानी ने डेटिंग रुमर्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "क्लिकबेट पेज्स। दो लोग जो 15 साल से दोस्त हैं, अचानक कपल नहीं बन जाते वो भी सिर्फ इसलिए कि एक गॉसिप पेज को हेडलाइन चाहिए। कई बार लोग मौजूद होते हैं एक-दूजे के लिए, खासकर तब जब एक दोस्त मुश्किल वक्त से गुजर रहा हो। हर दोस्ती को रोमांटिग एंगल की जरूरत नहीं होती है। पब्लिश करने से पहले थोड़ा सा तथ्यों की जांच कर लेना बेहतर होता है। जो नैरेटिव सेट करते हैं, उसके साथ जिम्मेदार होने की जरूरत है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mouni Roy-Gaurav Chopra के इश्क को लगी थी नारायणी शास्त्री की नजर? 7 फेरों से पहले ही तहस-नहस हुआ सपना

Mouni Roy संग डेटिंग रुमर्स पर भड़के अर्जुन बिजलानी
अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, "ये देखना बेहद निराशाजनक है कि कुछ पेज एंटरटेनमेंट के नाम पर आधारहीन कहानियां छाप रहे हैं। महिला या पुरुष के बीच होने वाली बातचीत हमेशा गलत साबित करने के लायक नहीं होती ह। हम मीडिया पेज से अनुरोध करते हैं कि ऐसी गलत कहानियां फैलाने से पहले तथ्यों को जांच लें, जो जबरदस्ती लोगों की निजी जिंदगियां घसीसटती हैं और असमंजस पैदा करती हैं। जिम्मेदार पत्रकारिता ही विश्वसनीयता बनाती है। क्लिकबेट नहीं बनातीं।"
![]()
आशना मलिकauthor
आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article