MP Forest Guard Recruitment:मध्य प्रदेश वनरक्षक (MP Forest Guard) भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्र सीमा, Physical Test, Walking Test और लिखित परीक्षा के अंक अहम होते हैं। चयन के लिए उम्मीदवारों को तय शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक माप पूरा करना होता है। इसके बाद लिखित परीक्षा, शारीरिक जांच और दस्तावेजों की जांच के आधार पर चयन किया जाता है।
वनरक्षक भर्ती के लिए कितनी पढ़ाई जरूरी है?
मध्य प्रदेश में वनरक्षक (Forest Guard) पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा पास की हो। आवेदन करने से पहले भर्ती के नियमों में दी गई शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना जरूरी है।
वनरक्षक भर्ती में उम्र कितनी होनी चाहिए?
वनरक्षक भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा ( Forest Guard Vacancy age) 18 साल है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा आम तौर पर 33 साल रहती है। मध्य प्रदेश की पात्र महिला उम्मीदवारों और आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिल सकती है। आयु सीमा और छूट की गणना संबंधित भर्ती के नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर होती है।
शारीरिक माप के नियम क्या है?
वनरक्षक पद के लिए उम्मीदवारों को तय शारीरिक माप (Forest Guard physical test ) पूरा करना होता है। पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 163 सेंटीमीटर और सीने की माप बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए। सीना फुलाने पर कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर जरूरी होता है। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 150 सेंटीमीटर रखी गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार लंबाई में छूट मिल सकती है।
पैदल चाल कितनी होती है?
वनरक्षक भर्ती में पैदल चाल (Forest Guard Recruitment Walking Test) की परीक्षा भी होती है। पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दूरी पूरी करनी होती है। यह परीक्षा तय समय में पूरी करना जरूरी है। इसमें सफल नहीं होने पर उम्मीदवार चयन के अगले चरण के लिए योग्य नहीं माना जाता।
वनरक्षक परीक्षा का सिलेबस क्या है?
वनरक्षक लिखित परीक्षा (Forest Guard Exam Syllabus ) की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित और हिंदी जैसे विषयों पर ध्यान देना चाहिए। परीक्षा का प्रश्नपत्र और विषयों का पूरा विवरण संबंधित भर्ती की नियम पुस्तिका में दिया जाता है। तैयारी करते समय आधिकारिक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के अनुसार पढ़ाई करना बेहतर है।
MP Forest Guard की चयन प्रक्रिया कैसे होती है?
वनरक्षक भर्ती में पहले लिखित परीक्षा होती है। इसके बाद मेरिट और भर्ती के नियमों के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को शारीरिक माप और पैदल चाल के लिए बुलाया जाता है। फिर दस्तावेजों की जांच और नियमों के अनुसार मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया पूरी की जाती है। अंतिम चयन लिखित परीक्षा के परिणाम और भर्ती के तय नियमों के आधार पर होता है।
आवेदन कैसे करें?
जब वनरक्षक भर्ती के नए आवेदन शुरू होते हैं, तब उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों का विवरण देना होता है। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी जांच लें और आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज और अंतिम तारीख से जुड़े नियमों का पालन करें।
यह भी पढ़ें: Damoh Bus Accident: दमोह में तेज रफ्तार बस ने छात्रों को रौंदा, हादसे में दो की मौत, एक गंभीर