बेलसंड विधायक अमित रानू की मुश्किलें बढ़ी: मुजफ्फरपुर में दो नए केस, बाउंड्री तोड़न के मामले में अब विशेष MP-MLA कोर्ट में होगी सुनवाई - Muzaffarpur News

Published on 30 अग॰ 2026

बेलसंड विधायक अमित रानू की मुश्किलें बढ़ी:मुजफ्फरपुर में दो नए केस, बाउंड्री तोड़न के मामले में अब विशेष MP-MLA कोर्ट में होगी सुनवाई

मुजफ्फरपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर में जमीन विवादों को लेकर बेलसंड (सीतामढ़ी) से विधायक अमित कुमार रानू की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में विधायक और उनके करीबियों के खिलाफ नई प्राथमिकी (FIR) दर्ज हुई। वहीं, अहियापुर के झपहां उदनडीह में 52 लोगों की चहारदीवारी और अर्धनिर्मित मकान तोड़े जाने से जुड़े विधायक के खिलाफ दर्ज आठ पुराने मामलों की सुनवाई अब विशेष MP-MLA कोर्ट में होगी।

विधायक समेत 8 पर FIR

अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर सलेम गांव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से रिटायर अवर सचिव विजय कुमार की जमीन फर्जी दस्तावेज और कथित फर्जी केवाला के जरिए हड़पने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू, उनके भाई अभिनव कुमार, मुशहरी के सीओ महेंद्र शुक्ला समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

आरोप है कि करीब 15 करोड़ रुपए की जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर दाखिल-खारिज कराकर हड़पने की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके दादा योगेंद्र शाही के नाम की खतियानी जमीन के संबंध में फर्जी केवाला तैयार कर दाखिल-खारिज कराया गया।

मामले की शिकायत पहले डीएम से की गई थी। इसके बाद जांच की जिम्मेदारी एडीएम को सौंपी गई। जांच में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया। शिकायतकर्ता ने सिटी एसपी से भी मिलकर कार्रवाई की मांग की थी।

विधायक के सीतामढ़ी स्थित आवासीय कार्यालय से इन्हीं दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

विधायक के सीतामढ़ी स्थित आवासीय कार्यालय से इन्हीं दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

31 लाख रुपए हड़पने के आरोप में भी केस

विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाने में जमीन रजिस्ट्री कराकर 31 लाख रुपए हड़पने का आरोप भी लगाया गया है।

कृष्णाटोली निवासी आशा देवी ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि वर्ष 2022 में उनकी सात डिसमिल जमीन की कीमत 35 लाख रुपए तय हुई थी। आरोप है कि जमीन रजिस्ट्री के समय उन्हें सिर्फ चार लाख रुपए दिए गए और बाकी रकम बाद में देने का आश्वासन दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, अब तक 31 लाख रुपए बकाया है। इस मामले में विधायक के अलावा उनके भाई सोनू सिंह, कार्तिक कुमार, राहुल कुमार और उज्ज्वल कुमार को आरोपित बनाया गया है।

52 लोगों की बाउंड्री और मकान तोड़ने के मामले में पहले से 25 केस

इससे पहले 20 अगस्त को अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां उदनडीह गांव में जमीन विवाद के दौरान बड़े पैमाने पर चहारदीवारी और अर्धनिर्मित मकान तोड़े जाने का मामला सामने आया था। इस घटना को लेकर कुल 25 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से आठ मामलों में विधायक अमित कुमार रानू नामजद आरोपित हैं।

इन आठ मामलों की सुनवाई पहले सीजेएम कोर्ट में चल रही थी। अब सीजेएम ने विधायक से जुड़े सभी आठ मामलों को सुनवाई के लिए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, पूर्वी पंकज कुमार तिवारी की विशेष MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है।

विधायक के आवास पर रेड के बाद एसएसपी विवादित जमीन पर जांच के लिए पहुंचे थे।

विधायक के आवास पर रेड के बाद एसएसपी विवादित जमीन पर जांच के लिए पहुंचे थे।

तीन पीड़ितों की गवाही दर्ज, बयान सीलबंद

चहारदीवारी और अर्धनिर्मित मकान तोड़े जाने के मामले में शनिवार को तीन पीड़ितों का बयान दर्ज किया गया। बयान देने वालों में मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट निवासी अमित कुमार और अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर निवासी हरेंद्र कुमार यादव जबकि तीसरी गवाही सीतामढ़ी जिले के महिंदबारा थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव निवासी और पैक्स अध्यक्ष राजा कुमार की हुई है। इन तीनों के बयान अदालत में दर्ज किए गए हैं और उन्हें सीलबंद रखा गया है।

लगातार बढ़ रहे हैं जमीन विवाद से जुड़े मामले

मुजफ्फरपुर में विधायक अमित कुमार रानू के खिलाफ सामने आए मामलों में जमीन, रजिस्ट्री, कथित फर्जी दस्तावेज और झपहां उदनडीह में तोड़फोड़ के आरोप प्रमुख हैं। नए मामलों में पुलिस जांच करेगी, जबकि पहले से दर्ज आठ मामलों की सुनवाई अब विशेष MP-MLA कोर्ट में होगी। सभी मामलों में जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही आरोपों पर अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

पुलिस की कार्रवाई तेज, छापेमारी और गिरफ्तारियां

विधायक और उनके सहयोगियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस कार्रवाई के दौरान विधायक के सीतामढ़ी स्थित बेलसंड कार्यालय से दो अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वहीं अहियापुर के अयाची ग्राम से एक शराब कारोबारी 273 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। मामले में पुलिस अब तक आधा दर्जन आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

विधायक, उनके रिश्तेदारों और करीबियों के करीब एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है, जबकि तीन प्रमुख गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जा चुके हैं। मुजफ्फरपुर में जमीन धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज, जबरन कब्जा और तोड़फोड़ के मामलों में विधायक अमित रानू के खिलाफ पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

.

खबरें और भी हैं...

  • पटना पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 62 राउंड फायरिंग: अपराधी के पैर में लगी गोली, 2 फरार; SI घायल, थाना प्रभारी के सिर में चोट

    अपराधी के पैर में लगी गोली, 2 फरार; SI घायल, थाना प्रभारी के सिर में चोट|बिहटा,Bihta - Dainik Bhaskar0:44
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भरत तिवारी एनकाउंटर में हटाए गए SDO को नई जिम्मेदारी: 3 IAS और 27 DSP का ट्रांसफर ; गृह विभाग ने एक अफसर का दो जगह किया ट्रांसफर

    3 IAS और 27 DSP का ट्रांसफर ; गृह विभाग ने एक अफसर का दो जगह किया ट्रांसफर|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:53
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'लिफ्ट लेने के बहाने लूट, मना करने पर मारपीट': पुलिस को देख छिप जाते हैं; मुजफ्फरपुर में सड़कों पर लूट करने वाली 'हसीना गैंग' की कहानी

    पुलिस को देख छिप जाते हैं; मुजफ्फरपुर में सड़कों पर लूट करने वाली 'हसीना गैंग' की कहानी|मुजफ्फरपुर,Muzaffarpur - Dainik Bhaskar1:26
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ग्राउंड रिपोर्ट

    रानी के पापा, बहुत तेज पानी आवता...: नेपाल से बेतिया लौटे युवक ने कहा- हर जगह लाशें बह रह थी, जानिए जिंदा लौटे लोगों की कहानी

    1:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर