MP Weather Today: मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन बारिश के आसार, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारों का अलर्ट

Published on 20 सित॰ 2026

MP Weather Today:मध्यप्रदेश में मानसून (MP Monsoon Update) की एक्टिविटी एक बार फिर एक्टिव होने जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश (MP Rain Alert), गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं कुछ जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

mp ka mousam 20 sept

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 20 से 22 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में बने चक्रवाती परिसंचरण और अरब सागर से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

mp mousam 20 sept

पूर्वानुमान के अनुसार बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, देवास, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडोरी सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। लोगों को खराब मौसम (MP Weather Today) के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (MP Weather Update)

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मध्यप्रदेश में तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। खजुराहो में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खरगोन में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कई जिलों में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

mp barish 20 sept

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश (MP Rain Alert) दर्ज की गई। इंदौर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और भोपाल संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वहीं ग्वालियर संभाग में कई स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें: भोपाल के एमपी नगर में मिलियन वेलनेस स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत के बाद सील

मानसून की वापसी

रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों लटेरी, कुंभराज, नलखेड़ा, उमरेठ, बड़ौद और राजगढ़ सहित कई जगहों पर अच्छी बारिश (MP Rain Alert) दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में 40 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून (MP Monsoon Update) की वापसी की स्थिति बन रही है, लेकिन सक्रिय सिस्टम के कारण प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का असर बना रह सकता है।