
ADPO भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरूImage Credit source: Getty Images
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लॉ ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है. जिन अभ्यर्थियों से पहले आवेदन नहीं हो पाया था, उन्हें अब एक और अवसर मिला है. इच्छुक कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.
अब इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. लास्ट डेट के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और अंतिम समय की भीड़ से बचें.
क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री होना जरूरी है. न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर किया जाएगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह का मूल वेतन मिलेगा. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी.
जानें आवेदन की फीस
मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 250 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं, मध्य प्रदेश के बाहर के सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी.
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. फिर अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करें, सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More