Mumbai Coastal Road Accident: मरीन ड्राइव से निकलते ही भीषण हादसे का शिकार हुआ BMW, कार सवार इतने लोगों की मौत, सामने आया खौफनाक वीडियो

Published on 20 सित॰ 2026

Mumbai Coastal Road Accident: मरीन ड्राइव से निकलते ही भीषण हादसे का शिकार हुआ BMW, कार सवार इतने लोगों की मौत, सामने आया खौफनाक वीडियो

Mumbai Coastal Road Accident: मरीन ड्राइव से निकलते ही भीषण हादसे का शिकार हुआ BMW, कार सवार इतने लोगों की मौत, सामने आया खौफनाक वीडियो

Mumbai Coastal Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, मरीन ड्राइव से निकलते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ BMW, एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगियां /image: Social Media

Modified Date: September 20, 2026 / 11:58 am IST

Published Date: September 20, 2026 11:36 am IST

HIGHLIGHTS

  • तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी
  • हादसे में 3 लोगों की मौत
  • एक युवक गंभीर रूप से घायल

मुंबई। Mumbai Coastal Road Accident: मुंबई में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार BMW अनियंत्रित होकर कोस्टल रोड के पुल से नीचे गिर गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त (Marine Drive BMW Crash) होने उसमें सवार एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कैसे हुआ भीषण हादसा? (Mumbai Road Accident)

Mumbai Coastal Road Accident पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 5.20 बजे हुई जब कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। कोस्टल रोड नियंत्रण कक्ष के अनुसार लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने लोटस जेटी के पास कार चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया। एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार चारों लोगों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया और कार कोस्टल रोड के पुल से नीचे गिर गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान शनाय गज्जल (21) और धैर्य सेठ (17) के रूप में हुई है। इस घटना में मारे गए अन्य युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा युवक (Mumbai Road Accident)

Mumbai Coastal Road Accident अधिकारी ने बताया कि कार में सवार चौथे युवक को गंभीर चोट आई है। युवक अभी अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती है। घायल युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष है और उसकी भी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मुंबई कोस्टल रोड 10.58 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड फ्रीवे है जो दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ता है।

Join Our Whatsapp Group

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from the spot following a fatal accident on the Coastal Road near Lotus Jetty. According to the BMC, an overspeeding BMW heading towards Haji Ali from Marine Drive crashed, leaving three dead and one critically injured. pic.twitter.com/Oj8MSiKH9n

— ANI (@ANI) September 20, 2026

मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के कोस्टल रोड पर BMW कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोगों में से तीन की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब कार तेज़ रफ़्तार में मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।

(स्रोत: मुंबई पुलिस) pic.twitter.com/xLSwAUVwAF

— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 20, 2026

ये भी पढ़ें

  • Free Land Scheme BJP GOVT: नागरिकों को फ्री में 1300 स्क्वायर फीट जमीन देगी भाजपा सरकार, दिवाली से पहले खुला सौगातों का पिटारा, जानिए क्या है ये खास योजना
  • Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert: बारिश से तरबतर होगा छत्तीसगढ़, अलगे पांच दिन इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • Delhi Kathmandu Flight Return: काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी फ्लाइट, इस वजह से वापस दिल्ली लौटना पड़ा, हैरान कर देने वाला मामला

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  मुंबई में BMW हादसा कहां हुआ?

उत्तर:  हादसा मुंबई कोस्टल रोड पर लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने लोटस जेटी के पास हुआ।

प्रश्न 2:  BMW हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

उत्तर:  पुलिस के अनुसार, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

प्रश्न 3:  हादसा कब हुआ?

उत्तर:  पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 5:20 बजे हुई। कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी।

प्रश्न 4:  हादसे में कितने लोग घायल हुए?

उत्तर:  कार में सवार चार लोगों में से एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।

प्रश्न 5:  हादसा कैसे हुआ?

उत्तर:  पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार BMW के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार कोस्टल रोड के पुल से नीचे गिर गई। घटना की जांच जारी है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.