मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है. ‘वेलकम’,‘आशिकी’ और ‘मुझसे शादी करोगे’ जैसी फिल्मों में नजर आए. अभिनेता 15 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती.
मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है. ‘वेलकम’,‘आशिकी’ और ‘मुझसे शादी करोगे’ जैसी फिल्मों में नजर आए. अभिनेता 15 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/24/mush1-2026-09-24-20-07-42.jpg)
फिल्म इंडस्ट्री मशहूर एक्टर मुश्ताक खान
फिल्म इंडस्ट्री मशहूर एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार को निधन हो गया. ‘वेलकम’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले मुश्ताक खान ने दुनिया को अलविदा कहा दिया है. बताया जा रहा है कि मुश्ताक खान बीते करीब 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती था. वह गंभीर कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था. उन्हें करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था, मगर हाल ही में बीमारी दोबारा लौट आई थी. इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई.
चाहने वालो के बीच शोक की लहर
मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने मीडिया से निधन की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कुछ ही देर पहले उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालो के बीच शोक की लहर देखने को मिल रही है. मुश्ताक खान ने फिल्मों अधिकतर सपोर्टिंग और कॉमेडी किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनाई. ‘वेलकम’ में उनका अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया. इसके अलावा ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगे’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी की छाप को छोड़ा. उनके अचानक निधन की सूचना से फैंस काफी भावुक हो गए. कलाकार ने पर्दे पर अपने किरदारों से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाई, उनके जाने की खबर ने हर किसी आंखे नम कर दीं. मुश्ताक खान का अंतिम संस्कार कल यानी 25 सितंबर को होगा.
15 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती
ऐसा बताया जा रहा है कि मुश्ताक खान बीते 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे. वह कैंसर से जूझ रहे थे. पांच साल पहले उन्हें इस बीमारी के बारे में जानकारी मिली थी. हाल के दिनों में लगातार उनकी तबीयत बिगड़ रही थी. उनका जन्म मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में एक मुस्लिम परिवार हुआ. अभिनेता को 2007 की कॉमेडी वेलकम में बल्लू की भूमिका निभाने के लिए सबसे अधिक यादा किया जाता है. इस फिल्म में वो अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल के साथ नजर आए.
ये भी पढ़ें: 'क्या मीडिया रिपोर्ट में चुनाव आयुक्तों का कोई बयान है?', राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर BJP का सवाल
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें