Naseeruddin Shah के 'कुत्ते' वाले बयान पर भड़कीं Kangana Ranaut, 'लोमड़ी' बताकर कहा- 'खाते इस देश का हैं और...' - kangana ranaut angry on naseeruddin shah over dog with bone remark on bollywood called him fox

Published on 11 अग॰ 2026

नसीरुद्दीन शाह द्वारा छात्र आंदोलन में बॉलीवुड सितारों पर की गई टिप्पणी को लेकर पीयूष मिश्रा के बाद अब कंगना रनौत ने भी दिग्गज अभिनेता पर पलटवार किया ...और पढ़ें

नसीरुद्दीन शाह पर भड़कीं कंगना रनौत/ फोटो- Instagram

नसीरुद्दीन शाह पर भड़कीं कंगना रनौत/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को लेकर दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह और अभिनेता पीयूष मिश्रा के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। दोनों के बीच का विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि भारतीय जनता पार्टी नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह के 'कुत्ते' वाले कमेंट को लेकर उनकी आलोचना की और उन्हें ही सवालों के घेरे में ले लिया। 

'हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है'- कंगना रनौत

'क्वीन' एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर नसीरुद्दीन शाह को लेकर दिए गए पीयूष मिश्रा के इंटरव्यू की एक न्यूज पेपर कटिंग को शेयर करते हुए लिखा, "सच तो ये है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है , लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं जिस घर (देश) का खाती हूं, उसकी रखवाली करती हूं और उसके लिए लड़ती हूं। नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं, लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं।"

कंगना रनौत का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ, एक्ट्रेस ने आगे नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' बुलाते हुए आगे लिखा, "आज के समय में इंसान के लिए कुत्ता एक कॉम्प्लिनमेंट है, क्योंकि यह वफादारी और क्यूटनेस को दर्शाता है, जो रेयर है।"

Screenshot 2026-08-11 201616

पीयूष मिश्रा ने भी नसीरुद्दीन शाह पर कसा था तंज

कंगना रनौत से पहले झारखंड में स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान पीयूष मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था, "नसीर साहब, आपने जंतर-मंतर में हुए छात्र आंदोलन के दौरान इस चीज पर सवाल उठाया था कि फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने आगे आकर बात नहीं की। आपने कहा था कि जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वो बोलते नहीं हैं। पूरे सम्मान के साथ मैं आपसे ये पूछना चाह रहा था कि वह दूसरे कुत्ते कौन हैं, जो बोल नहीं सकते।"

_ - 2026-08-11T201821.805

नसीरुद्दीन ने बॉलीवुड के लिए क्या कहा था?

दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड सितारों पर जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान चुप्पी साधने पर तंज कसते हुए कहा था कि, "वह तब सपोर्ट करेंगे जब उनका जमीर मांगेगा। कहते हैं न 'कुत्ते के मुंह में अगर हड्डी दो तो वह भौंक नहीं सकता'। जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिरती है और दांत टूट जाते हैं, तब जाकर वह भौंकते हैं।" उनका ये बयान तब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जब अभिनेता पीयूष मिश्रा रांची में हो रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट का समर्थन करने पहुंचे।