Navratri Colours 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से कलर के कपड़े पहनें? जानें 9 देवियों के प्रिय रंगों की पूरी लिस्ट

Published on 10 अक्टू॰ 2026

Navratri day 1 to 9 Goddess: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है. हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है. ये पर्व मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना को समर्पित है. नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि, सुख-शांति और खुशहाली की कामना करते हैं. इस दौरान मंदिरों से लेकर घरों तक भक्तिमय माहौल रहता है और जगह-जगह पूजा-पाठ व धार्मिक आयोजन किए जाते हैं.

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित होते हैं. मान्यता के अनुसार, हर दिन के लिए एक खास रंग निर्धारित होता है. इन नौ दिनों में कई लोग संबंधित दिन के रंग के कपड़े पहनना शुभ मानते हैं. अगर आप भी इस नवरात्रि हर दिन के हिसाब से अपने कपड़ों का रंग चुनना चाहते हैं, तो यहां जानें नौ देवियों के नाम और नवरात्रि के नौ दिनों के शुभ रंगों की पूरी लिस्ट.

नवरात्रि की 9 देवियों के नाम

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के जिन नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, उन्हें नवदुर्गा कहा जाता है. हर देवी का अपना अलग महत्व है. आइए जानते हैं नौ देवियों के नाम और उनकी विशेषताएं.

  1. मां शैलपुत्री:- नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इन्हें पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है. इनका वाहन वृषभ यानी बैल है.
  2. मां ब्रह्मचारिणी:- दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना होती है. इन्हें तपस्या, संयम और त्याग का प्रतीक माना जाता है.
  3. मां चंद्रघंटा:- तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होता है. इन्हें साहस और वीरता की देवी माना जाता है.
  4. मां कूष्मांडा:- चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन्हें ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी माना जाता है.

Navratri Colours

  1. मां स्कंदमाता:- पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है. ये भगवान कार्तिकेय यानी स्कंद की माता हैं और मातृत्व व करुणा का प्रतीक मानी जाती हैं.
  2. मां कात्यायनी:- छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है. मान्यता है कि ये महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर प्रकट हुई थीं. इन्हें शक्ति और पराक्रम की देवी माना जाता है.
  3. मां कालरात्रि:- सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. इन्हें मां दुर्गा का उग्र स्वरूप माना जाता है, जो बुराई और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं.
  4. मां महागौरी:- आठवें दिन यानी महाष्टमी पर मां महागौरी की आराधना की जाती है. इन्हें पवित्रता, शांति और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है.
  5. मां सिद्धिदात्री:- नौवें दिन यानी महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है. मान्यता है कि ये भक्तों को सिद्धि, ज्ञान और मोक्ष प्रदान करती हैं.

नवरात्रि के 9 दिनों के रंग

नवरात्रि के हर दिन के लिए एक अलग रंग बताया जाता है. कई श्रद्धालु इन रंगों के कपड़े पहनकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं. शारदीय नवरात्रि 2026 के नौ दिनों में कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है, इसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

पहला दिन, 11 अक्टूबर नारंगी रंग: नवरात्रि के पहले दिन नारंगी रंग पहनना शुभ है. ये रंग ऊर्जा, उत्साह का प्रतीक है.

दूसरा दिन, 12 अक्टूबर – सफेद रंग: दूसरे दिन सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं, जो शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक है.

तीसरा दिन, 13 अक्टूबर लाल रंग: तीसरे दिन लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग साहस, शक्ति और उत्साह को दर्शाता है.

चौथा दिन, 14 अक्टूबर राजसी नीला रंग: चौथे दिन गहरा या राजसी नीला रंग पहन सकते हैं. ये रंग स्थिरता का प्रतीक माना जाता है.

पांचवां दिन, 15 अक्टूबर पीला रंग: पांचवें दिन पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए. पीला रंग खुशी, उमंग और बुद्धिमत्ता से जुड़ा है.

छठा दिन, 16 अक्टूबर हरा रंग: छठे दिन हरा रंग पहन सकते हैं. ये रंग प्रकृति, हरियाली और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

सातवां दिन, 17 अक्टूबर धूसर यानी ग्रे रंग: सातवें दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. ये रंग संतुलन का प्रतीक माना जाता है.

आठवां दिन, 18 अक्टूबर बैंगनी यानी पर्पल रंग: महाष्टमी के दिन बैंगनी रंग पहन सकते हैं. इसे महत्वाकांक्षा से जोड़ा जाता है.

नौवां दिन, 19 अक्टूबर मोर हरा रंग: महानवमी के दिन मोर हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. ये रंग करुणा का प्रतीक है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button