Delhi Barapullah Phase 3 Inauguration: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज से बारापुला फेज-3 कॉरिडोर शुरू होने वाला है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इस कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे. इसी के साथ नोएडा से एम्स तक का सफर आसान हो जाएगा.
Delhi Barapullah Phase 3 Inauguration: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज से बारापुला फेज-3 कॉरिडोर शुरू होने वाला है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इस कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे. इसी के साथ नोएडा से एम्स तक का सफर आसान हो जाएगा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/29/barapullah-flyover-2026-09-29-08-25-05.jpg)
दिल्ली-एनसीआर में आज से आसान होगा सफर Photograph: (ANI)
Delhi Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज से बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर शुरू होने वाला है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इसी के साथ नोएडा से एम्स तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा. जबकि पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के अलावा मध्य दिल्ली में भी आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा.
कहां से कहां तक बना है बारापुला फेज-3 कॉरिडोर?
बता दें कि बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का निर्माण मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इस नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. करीब 3.5 किलोमीटर लंबे बारापुला फेज-3 कॉरिडोर के खुलने सफर आसान हो जाएगा और वाहन चालकों को आईटीओ, रिंग रोड और डीएनडी के अलावा एक और सिग्नल-फ्री रास्ता मिल जाएगा. इस कॉरिडोर का सीधा लाभ पूर्वी दिल्ली के उन इलाकों को मिल सकता है जहां से बड़ी संख्या में लोग रोजाना दक्षिण दिल्ली की ओर आते और जाते हैं.
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah to inaugurate the Barapullah Phase-3 elevated corridor and the Mukarba Chowk underpass, while laying foundation stones for two new South Delhi flyovers.
(Preparation visuals from the corridor) pic.twitter.com/1tFxZ1kKwP
— ANI (@ANI) September 29, 2026
गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन
आज यानी मंगलवार को बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस कॉरिडोर के शुरू होने से मयूर विहार फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के अलावा चिल्ला गांव के वाहनों को दक्षिण दिल्ली की ओर जाने के लिए एक सीधा वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा. इसके साथ ही लक्ष्मी नगर, शकरपुर और पटपड़गंज से आने वाले लोगों को भी इस कॉरिडोर के शुरू होने से फायदा होगा.
बारापुला फेज-3 से किन इलाकों को होगा लाभ?
बारापुला फेज-3 कॉरिडोर के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आने वाले वाहनों को लाभ होगा. इसके साथ ही नोएडा से एम्स पहुंचना भी आसान हो जाएगा. जबकि दक्षिण दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को भी मौजूदा मार्गों से अलग एक अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा. इसके अलावा आनंद विहार, कड़कड़डूमा, विवेक विहार, वसुंधरा एन्क्लेव और दल्लूपुरा की ओर से आने वाले वाहनों को भी दक्षिण दिल्ली की तरफ जाने पर नए कॉरिडोर के रूप में वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा.
आईटीओ और विकास मार्ग पर कम हो सकता है दबाव
इसके साथ ही बारापुला फेज-3 के शुरू होने से विकास मार्ग और आईटीओ की तरफ लगने वाले जाम से निजात मिलने की भी उम्मीद है. क्योंकि इस कॉरिडोर के शुरू होने से इस रूट पर वाहनों का भारी दवाब कम हो जाएगा. फिलहाल दक्षिण दिल्ली की तरफ जाने वाले तमाम वाहनों को मौजूदा व्यस्त रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है. ऐसे में पूर्वी दिल्ली से रोजाना दक्षिण दिल्ली आने-जाने वाले लोगों का कहना है कि नया रास्ता मिलने से उनकी यात्रा आसान होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: भारतीय रेल का नया अवतार, पटरियों पर दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन; प्रदूषण और खर्च दोनों में भारी कटौती
डीएनडी और अक्षरधाम के आसपास भी मिलेगी ट्रैफिक से राहत
इसके अलावा डीएनडी और अक्षरधाम के आसपास के इलाके को भी इस कॉरिडोर के शुरू होने से राहत मिलेगी. ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बारापुला फेज-3 का असर चिल्ला बॉर्डर और क्राउन प्लाजा की तरफ आने-जाने वाले यातायात पर भी देखने को मिलेगा. क्योंकि व्यस्त समय में डीएनडी और अक्षरधाम के आसपास वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है. ऐसे में नए कॉरिडोर के खुलने से यातायात अलग-अलग मार्गों पर बंटने की उम्मीद है. जिससे इन इलाकों में ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो सकता है.
ये भी पढ़ें: बारापुला फेज़-3 फ्लाईओवर परियोजना को मिली मंजूरी, दिल्लीवासियों को जाम से राहत