NEET रिजल्ट-10 लाख स्टूडेंट 213 नंबर भी नहीं ला पाए: कटऑफ 69 अंक बढ़ी; आयुष की 4th रैंक, बोले-रिलेक्स के लिए यूट्यूब वीडियो देखता था - Kota News

Published on 17 जुल॰ 2026

LIVE

NEET रिजल्ट-10 लाख स्टूडेंट 213 नंबर भी नहीं ला पाए:कटऑफ 69 अंक बढ़ी; आयुष की 4th रैंक, बोले-रिलेक्स के लिए यूट्यूब वीडियो देखता था

कोटा8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आयुष की चौथी और गुंजन की 52वीं रैंक आई है। उन्होंने कोटा में रहकर पढ़ाई की थी। - Dainik Bhaskar

आयुष की चौथी और गुंजन की 52वीं रैंक आई है। उन्होंने कोटा में रहकर पढ़ाई की थी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी किया। 11.21 लाख स्टूडेंट मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

10 लाख स्टूडेंट 213 नंबर (कटऑफ) भी नहीं ला पाए। इस बार कटऑफ में 69 नंबर की बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान के 2 स्टूडेंट टॉप-10 में शामिल हैं। उपलक्ष्य गोयल ने तीसरी और अलवर के गौरव सिंह ने 9वीं रैंक हासिल की है।

पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया। बिहार के आयुष बालोटिया ने चौथी रैंक हासिल की है। आयुष ने कोटा में रहकर कोचिंग की थी।

वहीं आर्यन कोटा कोचिंग से डिस्टेंस लर्निंग से जुड़े थे, तो पांशुल ने कोटा कोचिंग के दिल्ली सेंटर पर रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट के रूप में दो साल पढ़ाई की है।

आयुष ने बताया कि खुद को रिलेक्स करने के लिए मोबाइल चलाता था। मुझे यूटयूब वीडियो देखना पंसद है। गौरव ने कहा- मैं स्मार्टफोन यूज करता था, लेकिन उसका मिसयूज नहीं करता था।

कटऑफ में 69 नंबर की बढ़ोतरी

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया- इस बार पेपर टफ रहा। इसके बाद भी स्टूडेंट्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। हालांकि इस बार कोई भी स्टूडेंट 720 का परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं कर सका है।

इस बार हाइएस्ट स्कोर 715 रहा। वहीं क्वालिफाइंग कटऑफ में 69 नंबर की बढ़ोतरी हुई है। साल 2024 कटऑफ 162, 2025 में 144 और 2026 में 213 नंबर रही है।

नीट रिजल्ट के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

.

लाइव अपडेट्स

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोटा में जश्न के लिए कोचिंग पहुंचे स्टूडेंट्स

कोटा में नीट रिजल्ट को लेकर उत्साह का माहौल है। कोचिंग संस्थानों के बाहर स्टूडेंट्स इकट्ठा हो रहे हैं और जश्न की तैयारी है।

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिलेक्स होने के लिए यूटयूब वीडियो देखता था आयुष

नवादा (बिहार) के वरीसालीगंज गांव के रहने वाले आयुष बालोटिया की चौथी रैंक आई है। आयुष ने कोटा में रहकर नीट की तैयारी की है। पिता सुनील कुमार का बिजनेस है। आयुष के 10वीं में 96.2% और 12वीं में 93.8 प्रतिशत नंबर आए थे। आयुष के परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

आयुष ने बताया कि बचपन से ही मेरा सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का था। नियमित पढ़ाई, नीट की गहन तैयारी, लगातार रिवीजन और रेगुलर टेस्ट मेरी सफलता की सबसे बड़ी वजह रहे।

हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करना और उन्हें सुधारना बेहद जरूरी है। मैं 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करता थे। सुबह के समय पढ़ाई को ज्यादा समय दिया। खुद को रिलेक्स करने के लिए मोबाइल भी चलाता था।

मोबाइल पर यूटयूब शॉट्‌र्स (वीडियो) देखना पंसद है। आयुष ने बताया कि जब नीट रद्द हुई, उस समय स्कोर 695 बन रहा था। इस बार नंबर और बढ़ गए। पेपर रद्द हुआ तो टेंशन नहीं थी, क्योंकि तैयारी पूरी थी।

आयुष बालोटिया को चौथी रैंक मिली है।

आयुष बालोटिया को चौथी रैंक मिली है।

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गौरव बोले- जैसा टीचर ने गाइड किया, वैसा ही किया

अलवर के रहने वाले गौरव सिंह ने नौवीं रैंक हासिल की है। गौरव के पिता राजेश कुमार आर्मी में हैं। कोटा में रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट गौरव ने बताया कि मां सीमा देवी मेरे और बहन के साथ कोटा में रहकर हमारी पढ़ाई का पूरा ध्यान रखती थीं।

उन्होंने हर परिस्थिति में हमारा हौसला बढ़ाया। नीट की तैयारी के दौरान मैंने डेली क्लास अटेंड की। एनसीईआरटी की बुक्स को कई बार पढ़ा। कंटीन्यू रिवीजन किया और टेस्ट को पूरी गंभीरता से दिया। स्मार्टफोन यूज करता था, लेकिन उसका मिसयूज नहीं करता था। क्लासरूम के अलावा 7-8 घंटे सेल्फ स्टडी करता था। टीचर्स ने जो बताया, जो गाइड किया मैंने वैसे ही किया।

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूरी रात पढ़ाई करता था, दोपहर में क्लास लेता था

कोटा के रहने वाले कार्तिक ने ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल की है। कार्तिक ने बताया कि मैं रात को पढ़ाई को प्राथमिकता देता था। सेल्फ स्टडी के लिए रात 9:30-10 बजे से सुबह चार से पांच बजे पढ़ता था।

दोपहर में कोचिंग के बाद शाम को पावर नेप (ब्रेक) लेता और फिर रात को पढ़ाई का वही शेडयूल रहता। मेरे पिता इंजीनियर हैं। उन्होंने भी कोटा में ही इंजीनियरिंग की तैयारी और पढ़ाई की थी।

मैं खुद को रिलेक्स करने के लिए फुटबॉल खेलता था।

16वीं रैंक हासिल करने वाले कोटा के कार्तिक परिवार के साथ।

16वीं रैंक हासिल करने वाले कोटा के कार्तिक परिवार के साथ।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2027 से कंप्यूटर आधारित होगी NEET

पेपर लीक के बाद सरकार ने NEET में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। 2027 से NEET-UG कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। फिलहाल परीक्षा ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में होती है।

नई व्यवस्था में स्टूडेंट्स कंप्यूटर पर सवाल हल करेंगे। हालांकि, सिलेबस, प्रश्नों की संख्या, विषय और मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं होगा। स्टूडेंट्स को ऑनलाइन परीक्षा के लिए पहले से मॉक टेस्ट और डेमो की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि वे नए सिस्टम के अनुसार तैयारी कर सकें।

गुंजन की नीट में 52वीं रैंक आई है। गुंजन लखनऊ की रहने वाली है। कोटा में पढ़ाई की है।

गुंजन की नीट में 52वीं रैंक आई है। गुंजन लखनऊ की रहने वाली है। कोटा में पढ़ाई की है।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेपर लीक के कारण दोबारा हुई थी NEET

पेपर लीक के आरोपों के कारण 3 मई को हुई NEET-UG 2026 रद्द हो गई थी। इसके बाद NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई। परीक्षा ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा 13 भाषाओं में हुई, जिसमें देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विदेशों के स्टूडेंट्स ने भी हिस्सा लिया।

इस साल परीक्षा देश और विदेश के 551 शहरों में बने 5,440 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। राजस्थान के 25 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। 577 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।

परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

नीट रिजल्ट की यह खबर भी पढ़ें…

NEET-UG का रिजल्ट जारी, टॉप-10 में राजस्थान के 2 स्टूडेंट:उपलक्ष्य की तीसरी और गौरव की 9वीं रैंक; चौथे नंबर पर रहे आयुष कोटा में पढ़े

खबरें और भी हैं...

  • बात खरी है

    MLA नौक्षम के सामने मंत्रीजी ने जोड़े हाथ: सांसद संजना गुस्से में बोलीं-'केस कर दो'; BMW कार देखकर रोने लगे पूर्व विधायक

    सांसद संजना गुस्से में बोलीं-'केस कर दो'; BMW कार देखकर रोने लगे पूर्व विधायक|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 'मल्लिका' आम ने बदली किस्मत, हर साल लाखों की कमाई: प्राइवेट नौकरी छोड़कर शुरू की बागवानी; इनोवेशन के लिए मिला सम्मान

    प्राइवेट नौकरी छोड़कर शुरू की बागवानी; इनोवेशन के लिए मिला सम्मान|चित्तौड़गढ़,Chittorgarh - Dainik Bhaskar1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    पत्नी गुटखा खाती, बार-बार पैसे मांगती, पति ने मार डाला: उदयपुर घुमाने लेकर गया, दोस्त की आईडी से बुक की कार, लौटते समय गला दबाया

    उदयपुर घुमाने लेकर गया, दोस्त की आईडी से बुक की कार, लौटते समय गला दबाया|राजस्थान,Rajasthan - Dainik Bhaskar1:16
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भाजपा नेता के श्रीगंगानगर-जयपुर के ठिकानों पर ED की छापेमारी: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी थे, भाई और पत्नी नगर परिषद चेयरमैन रहे

    0:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर