
मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। ऑल इंडिया कोटा ने बताया कि एमबीबीएस और अन्य स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी, जबकि 2026-27 शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर से शुरू होगा। यह जानकारी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल में दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
CG RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ RTE प्रवेश का अंतिम चरण शुरू, हजारों सीटों पर बाकी है एडमिशन, जल्द करें आवेदन
एमसीसी के अनुसार, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी। इस राउंड में चयनित उम्मीदवारों को 22 अगस्त तक संबंधित संस्थान में प्रवेश लेना होगा।
दूसरे चरण की काउंसलिंग 24 अगस्त से
इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग 24 अगस्त से 2 सितंबर तक और तीसरे चरण की काउंसलिंग 10 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा और इस राउंड के बाद प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 अक्टूबर से
स्टेट कोटा सीटों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 13 अगस्त से 22 अगस्त तक होगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को 28 अगस्त तक प्रवेश लेना होगा। दूसरा चरण 31 अगस्त से 8 सितंबर, तीसरा चरण 16 सितंबर से 26 सितंबर और स्ट्रे वैकेंसी राउंड 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
8 सितंबर से मेडिकल कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र
एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि 8 सितंबर से मेडिकल कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा, जबकि खाली सीटों को भरने के लिए बाद के काउंसलिंग राउंड जारी रहेंगे। साथ ही सभी भाग लेने वाले संस्थानों, राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों और संबंधित एजेंसियों को तय समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए शनिवार, रविवार और राजपत्रित अवकाश को भी कार्य दिवस माना जाएगा।
राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह संपन्न
काउंसलिंग प्रक्रिया में बड़े बदलाव
- इस साल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने काउंसलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और छात्र-अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
- जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हो चुकी है और जिन्होंने अपग्रेडेशन (Upgrade) का विकल्प चुना है, उन्हें अब केवल औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग नहीं करनी होगी। उनकी सीट काउंसलिंग सिस्टम में सुरक्षित रहेगी।
- उम्मीदवार अब निर्धारित नियमों और समय-सीमा के तहत एमसीसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन इस्तीफा (Online Resignation) भी दे सकेंगे। इसके लिए कॉलेज जाकर आवेदन देने की आवश्यकता नहीं होगी।
- डीम्ड यूनिवर्सिटी में NRI कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब अपने आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।
- एमसीसी का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और छात्रों के लिए सुविधाजनक बनाना है।
Follow Us