20 जुलाई तक जारी हो सकता है रिजल्ट, neet.nta.nic.in वेबसाइट पर ऐसे चेक कर पाएंगे अपना स्कोरकार्ड

Published on 16 जुल॰ 2026

रिपोर्ट्स के अनुसार 20 जुलाई तक नीट यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

Written By : कविता गाडरी |  Updated at : 16 Jul 2026 06:52 PM (IST)

Preferred Sources

NEET UG result 2026 expected date and how to check scorecard at neet.nta.nic.in NEET UG Result 2026: 20 जुलाई तक जारी हो सकता है रिजल्ट, neet.nta.nic.in वेबसाइट पर ऐसे चेक कर पाएंगे अपना स्कोरकार्ड

नीट यूजी रिजल्ट 2026

NEET UG Result 2026: एनटीए जल्द ही री-नीट यूजी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार 20 जुलाई तक नीट यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा.

आपको बता दें कि री-नीट परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की गई थी. इससे पहले 3 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा को पेपर लीक की आरोपी के बाद रद्द कर दिया गया था. दोबारा आयोजित परीक्षा देश भर के 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेश के 14 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी. परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी समेत कुल 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी. 

फाइनल आंसर की के आधार पर जारी होगा रिजल्ट 

एनटीए ने 13 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी. उम्मीदवारों को 15 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था. प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 प्रति प्रश्न की प्रोसेसिंग फीस निर्धारित की गई थी, जिसका पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से किया गया. वहीं सभी आपत्तियों की जांच विषय एक्सपर्ट्स की समिति करेगी. अगर किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित उत्तर में संशोधन किया जाएगा और संशोधित उत्तर सभी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू होगा. इसके बाद तैयार की गई फाइनल आंसर की के बाद ही नीट यूजी 2026 का रिजल्ट अब घोषित किया जाएगा 

रि-चेकिंग या रि-इवैल्युएशन की सुविधा नहीं 

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है. एजेंसी के अनुसार ओएमआर शीट का मूल्यांकन पूरी तरह मशीन आधारित सॉफ्टवेयर से किया जाता है, जिससे प्रक्रिया निष्पक्ष रहती है. उम्मीदवारों को पहले ही ओएमआर और आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया जा चुका है. इसके अलावा रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों की स्कैन की गई ओएमआर शीट और स्कोरकार्ड डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे परीक्षार्थी भविष्य में जरूरत पड़ने पर आसानी से अपने डॉक्यूमेंट से डाउनलोड कर सकेंगे. 

ये भी पढ़ें-DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन के लिए आज जारी होगी पहली लिस्ट, 18 जुलाई तक करनी होगी सीट एक्सेप्ट

ऐसे चेक कर सकेंगे नीट यूजी 2026 का रिजल्ट 

  • नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा. 
  • इसके बाद होम पेज पर नीट यूजी 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब आवेदन संख्या, पासवर्ड और दूसरी मांगी गई डिटेल भरनी होगी.
  • इस डिटेल को सबमिट करते ही स्क्रीन पर स्कोर कार्ड दिखाई देगा.
  • स्टूडेंट्स अपने स्कोर कार्ड को फ्यूचर के लिए डाउनलोड करके भी रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author कविता गाडरी

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More

Published at : 16 Jul 2026 06:49 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola