Published: Friday, September 4, 2026, 13:35 [IST]
NEET UG 2026 की राउंड 2 काउंसलिंग में मेडिकल कॉलेज में दाखिले का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राउंड 2 के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इसमें MBBS, BDS और B.Sc. Nursing की उपलब्ध सीटों की पूरी जानकारी दी गई है। MCC के ऑल इंडिया कोटा सीट मैट्रिक्स के अनुसार राउंड 2 में कुल 659 नई सीटें जोड़ी गई हैं।
इसके अलावा 11,302 सीटें ऐसी हैं जो पहले राउंड के बाद पूरी तरह खाली रह गईं। इनमें AIIMS पटना, AIIMS रायपुर और AIIMS गुवाहाटी जैसे बड़े संस्थानों की सीटें भी शामिल हैं। वहीं 12,283 सीटें वर्चुअल वैकेंसी के तौर पर दिखाई गई हैं। उम्मीदवारों के लिए इन सीटों की स्थिति और अपनी पसंद भरते समय सही जानकारी देखना जरूरी है।
659 नई सीटें जोड़ी गईं
MCC की राउंड 2 सीट मैट्रिक्स में MBBS, BDS और B.Sc. Nursing की कुल 659 नई सीटें शामिल की गई हैं। ये सीटें अलग-अलग राज्यों और मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में जोड़ी गई हैं। वहीं 11,302 क्लियर वैकेंसी हैं। इसका मतलब है कि ये सीटें राउंड 1 के बाद किसी उम्मीदवार को नहीं मिलीं और सीधे खाली हैं। इन सीटों में देश के कई बड़े मेडिकल संस्थानों की सीटें भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक विवाद में हाईकोर्ट ने लगाई NTA को फटकार, आरोपी न होने पर भी रोका था स्टूडेंट्स का रिजल्ट
इसके अलावा 12,283 वर्चुअल वैकेंसी हैं। ऐसी सीट अभी राउंड 1 में किसी उम्मीदवार के पास है, लेकिन उस उम्मीदवार ने बेहतर सीट के लिए अपग्रेड का विकल्प चुना है। अगर वह उम्मीदवार नई सीट पर चला जाता है तो उसकी पुरानी सीट अगले चरण में उपलब्ध हो सकती है।
15% ऑल इंडिया कोटा की सीटें
MCC की राउंड 2 सीट मैट्रिक्स में देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत उपलब्ध UG सीटों की जानकारी दी गई है। इसमें अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से MBBS और BDS की सीटें दिखाई गई हैं।
राउंड 2 काउंसलिंग की तारीखें
NEET UG 2026 राउंड 2 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल भी जारी हो चुका है।
- रजिस्ट्रेशन: 3 सितंबर से 8 सितंबर 2026
- चॉइस फिलिंग: 3 सितंबर से 9 सितंबर 2026
- सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया: 9 और 10 सितंबर 2026
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 11 सितंबर 2026
- कॉलेज में रिपोर्टिंग: 12 सितंबर से 18 सितंबर 2026
- कॉलेजों की ओर से डेटा वेरिफिकेशन: 19 सितंबर 2026
उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग के दौरान कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता ध्यान से भरनी होगी।
इन राज्यों में जुड़ी नई MBBS-BDS सीटें
उत्तर प्रदेश में 15 नई MBBS सीटें
उत्तर प्रदेश के ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लखीमपुर खीरी में MBBS की 15 सीटें ऑल इंडिया कोटा के तहत जोड़ी गई हैं।
उत्तराखंड में 50 MBBS सीटें
ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, देहरादून में MBBS की कुल 50 सीटें राउंड 2 के लिए उपलब्ध हैं। इनमें 42 सीटें सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीटें और 8 सीटें NRI कोटे की हैं।
तमिलनाडु में बड़ी संख्या में सीटें
तमिलनाडु के कई सेल्फ-फाइनेंस्ड मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में नई सीटें जोड़ी गई हैं। करपगा विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मदुरंतकम में MBBS की 150 सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीटें शामिल हैं। करपगा विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, चेन्नई में BDS की 100 सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीटें हैं।
जेआर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, विल्लुपुरम में MBBS की 50 सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीटें जोड़ी गई हैं। वहीं धनलक्ष्मी श्रीनिवासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, पेरम्बलुर में MBBS की 50 सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीटें शामिल हैं।
पुडुचेरी में 50 MBBS सीटें
आरुपदाई वेदु मेडिकल कॉलेज, पांडिचेरी में MBBS की कुल 50 सीटें राउंड 2 में उपलब्ध हैं। ये डीम्ड यूनिवर्सिटी के तहत सेल्फ-फाइनेंस्ड मेरिट सीटें हैं।
असम और अरुणाचल प्रदेश में भी सीटें
असम के बोंगाईगांव मेडिकल कॉलेज में MBBS की 15 ऑल इंडिया कोटा सीटें जोड़ी गई हैं। अरुणाचल प्रदेश के टोमो रीबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज, नाहरलागुन में भी MBBS की 15 ऑल इंडिया कोटा सीटें शामिल हैं।
गुजरात और केरल में BDS की सीटें
डेंटल कोर्स में भी कुछ नई सीटें जोड़ी गई हैं। गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अहमदाबाद में BDS की 18 ऑल इंडिया कोटा सीटें उपलब्ध हैं। वहीं गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, त्रिशूर, केरल में BDS की 7 ऑल इंडिया कोटा सीटें हैं।
दिल्ली में B.Sc. Nursing की नई सीटें
दिल्ली के दो प्रमुख नर्सिंग संस्थानों में भी राउंड 2 के लिए नई B.Sc. Nursing सीटें शामिल की गई हैं। ये सीटें केवल महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। कॉलेज ऑफ नर्सिंग फ्लोरेंस नाइटिंगेल, नई दिल्ली में दिल्ली-NCR और ऑल इंडिया कोटा के तहत नई सीटें शामिल हैं।
इसके अलावा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, LHMC यानी लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली में भी ऑल इंडिया और दिल्ली-NCR कोटे के तहत नई नर्सिंग सीटें जोड़ी गई हैं।
उत्तर प्रदेश के बड़े कॉलेजों में खाली सीटें
MCC की सीट मैट्रिक्स में उत्तर प्रदेश के कई बड़े मेडिकल संस्थानों में राउंड 2 के लिए खाली सीटें भी दिखाई गई हैं।
KGMU लखनऊ
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ में MBBS की ऑल इंडिया कोटा सीटों में 1 OP यानी ओपन और 1 SC सीट खाली है।
RMLIMS लखनऊ
डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RMLIMS), लखनऊ में MBBS की खाली सीटें इस तरह हैं:
- BC (OBC): 1
- EW (EWS): 1
- OP (Open): 5
- SC: 1
- ST: 1
BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर
BRD मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में MBBS की खाली सीटों में:
- BC: 3
- EW: 2
- OP: 6
- SC: 1
- ST: 1
SN मेडिकल कॉलेज आगरा
SN मेडिकल कॉलेज, आगरा में MBBS की ऑल इंडिया कोटा सीटों में:
- BC: 5
- EW: 2
- OP: 5
- SC: 4
- ST: 2
सीटें खाली हैं।
AIIMS के इन कॉलेजों में भी सीटें खाली
राउंड 2 में कुछ AIIMS संस्थानों की सीटें भी खाली दिखाई गई हैं।
AIIMS रायबरेली
AIIMS रायबरेली में ओपन सीट कोटे के तहत MBBS की खाली सीटें हैं:
- BC: 2
- BC PH: 1
- EW: 1
- OP: 10
- SC: 2
AIIMS गोरखपुर
AIIMS गोरखपुर में MBBS की:
- EW: 1
- OP: 3
- OP PH: 1
- SC: 1
सीट खाली है।
BHU में BDS की कई सीटें खाली
IMS BHU Dental, वाराणसी में BDS की कई सीटें राउंड 2 के लिए उपलब्ध हैं। यहां खाली सीटों का ब्योरा इस प्रकार है:
- BC: 6
- EW: 4
- OP: 15
- OP PH: 2
- SC: 6
- SC PH: 1
- ST: 3
MCC की राउंड 2 सीट मैट्रिक्स में इन सीटों के अलावा देशभर के अन्य मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग संस्थानों की उपलब्ध सीटों की जानकारी भी दी गई है। उम्मीदवारों को चॉइस भरने से पहले अपनी कैटेगरी, कोर्स, कॉलेज और सीट की स्थिति को सीट मैट्रिक्स में ध्यान से जांचना होगा।
ये भी पढ़ें: RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगा एडमिट कार्ड? चेक करें एग्जाम डेट