Live Updates
Updated: Thu, 27 Aug 2026 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में बाढ़ का कहर, फोटो ANI
Share
Nepal Flood Live: नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ में कई लोगों की जान चली गई है. तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद यूपी-बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. अब तक करीब 165 शव बरामद हुए हैं, जबकि 800 से ज्यादा लोग लापता हैं. बाढ़ से बुनियादी ढांचे को भी बहुत नुकसान पहुंचा है. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक नौ जलविद्युत परियोजनाएं और कमर्शियल बैंकों के नौ ब्रांच तबाह हो गए हैं. जबकि 19 पुल और करीब 40 किलोमीटर राजमार्ग बह गए हैं.
विज्ञापन
Nepal Flood: 165 मौतें, 800 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद लापता लोगों की संख्या बढ़कर 826 हो गई है. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के मुताबिक इनमें करीब 580 पर्यटक भी शामिल हैं. बाढ़ में अब तक 165 लोगों की मौत हुई है. NDRRMA के अनुसार लापता लोगों में 579 पर्यटक, 85 सुरक्षाकर्मी और 162 लोग विभिन्न हाइड्रोपावर परियोजनाओं तथा सीमा शुल्क कार्यालयों से जुड़े कर्मचारी हैं.
नेपाल बाढ़ः 300 से ज्यादा भारतीय लापता
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक देश में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक लापता हैं. बाढ़ से कई इलाकों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है. राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं.
Nepal Flood: भोटेकोशी बाढ़ में 165 शव बरामद
नेपाल-चीन सीमा के पास रसुवागढ़ी में भोटेकोशी नदी की बाढ़ से तबाही का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक अब तक प्रभावित इलाकों से 165 शव बरामद किए गए हैं. शवों की पहचान की जा रही है. नेपाल पर्यटन बोर्ड के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार कुल 579 यात्री लापता बताए गए हैं. इनमें 466 विदेशी नागरिक और 113 नेपाली नागरिक शामिल हैं.
Nepal Flood: UP-बिहार बॉर्डर पर अलर्ट
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा से लगे इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. कुशीनगर जिले के कई गांवों में रातभर ग्रामीण पानी के स्तर पर नजर रखते रहे. राहत की बात यह रही कि रात के दौरान बाढ़ का नया पानी घरों तक नहीं पहुंचा, लेकिन भारी बारिश के कारण कई रास्तों पर पानी भर गया है और छोटे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है. वहीं कुशीनगर और बिहार को जोड़ने वाले शिवपुर, बसंतपुर और मार्चहवा गांवों के रास्तों पर भारी बारिश का पानी जमा हो गया है. छोटी नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं.
नेपाल बाढ़ पर सपा प्रवक्ता ने जताया दुख
नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के बाद पूरा देश नेपाल के लोगों के साथ खड़ा है. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने भारत सरकार से अपील की कि नेपाल में लापता भारतीयों की तलाश और बचाव के लिए हर संभव सहायता दी जाए.
Nepal Flood: फ्लैश फ्लड में मौत का आंकड़ा बढ़कर 162
नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है. कई लोग अब भी लापता हैं, जिनमें सुरक्षाकर्मी और विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. बाढ़ ने बड़े पैमाने पर संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है. तेज बाढ़ के पानी ने कई इलाकों में घरों, वाहनों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है. कई जगह बुनियादी ढांचें भी तबाह हुए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी हैं. लापता लोगों की तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
विज्ञापन
Tags
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
1
2
3
4
5
