नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी के उफान पर आने से स्थिति बेहद विकराल हो गई है. अचानक आई इस विनाशकारी बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण नेपाल में अब तक 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता हैं.
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी के उफान पर आने से स्थिति बेहद विकराल हो गई है. अचानक आई इस विनाशकारी बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण नेपाल में अब तक 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता हैं.
Deepak Yadav
27 Aug 2026
08:11 IST
एडिट
27 Aug 2026
12:05 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/27/untitled-design-19-2026-08-27-08-22-40.png)
Nepal Flood Live: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी के उफान पर आने से स्थिति बेहद विकराल हो गई है. अचानक आई इस विनाशकारी बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण नेपाल में अब तक 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता हैं. बाढ़ के प्रचंड वेग ने परिवहन और बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह कर दिया है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 35 बड़े पुल और 45 सस्पेंशन ब्रिज पानी के तेज बहाव में बह गए हैं, जिससे कई दूरस्थ इलाकों का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से कट गया है. इसके अलावा 13 जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है और दर्जनों गाड़ियां बाढ़ के पानी में समा गईं. नेपाल सेना द्वारा बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 250 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. लापता लोगों की तलाश जारी है, जिनमें 139 भारतीय नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं.
भारत में अलर्ट और राज्यों की तैयारी
नेपाल में मलबे और पानी के भारी जमाव को देखते हुए भारत के सीमावर्ती राज्यों में हड़कंप मच गया है। केंद्र और राज्य सरकारें स्थिति पर पल-पल नजर बनाए हुए हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार में चौकसी: गंडक, नारायणी और कोसी नदियों में जलप्रवाह अचानक बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है. यूपी के महराजगंज और कुशीनगर तथा बिहार के आधा दर्जन संवेदनशील जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है.
Aug 27, 2026 12:05 IST
Nepal Flood Live Update: नेपाल जा सकती है NDRF की टीम
NDRF के IG नरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा, “HADR सहायता सामग्री से भरे दो विमान नेपाल भेजे गए हैं. हमारी एक टीम स्टैंडबाय पर है; अगर नेपाल सरकार से अनुरोध मिलता है तो उसे भेजा जा सकता है. CWC वाल्मीकि बैराज (बिहार-यूपी बॉर्डर) पर गंडक नदी के जलस्तर की निगरानी कर रही है."
#WATCH Delhi | IG NDRF Narendra Singh Bundela says, “Two planes full of HADR assistance have been sent to Nepal. One of our teams is on standby; it can be sent if we receive a request from the government of Nepal. CWC is monitoring the water level in the Gandak River at Valmiki… pic.twitter.com/OR0DCEfR2a
— ANI (@ANI) August 27, 2026Aug 27, 2026 11:36 IST
Nepal Flash Flood Live Update: वाल्मीकि बैराज बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बागाहा (बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा) स्थित वाल्मीकि बैराज पर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे. उन्होंने कहा, “हालात अब सामान्य हो रहे हैं."
#WATCH | Bihar CM Samrat Choudhary arrives at Valmiki Barrage in Bagaha (Bihar-UP border), to inspect the flood situation here. He says, “The situation is becoming normal now.” pic.twitter.com/5xWRw76YxS
— ANI (@ANI) August 27, 2026Aug 27, 2026 11:17 IST
Nepal Flash Flood Live Update: सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने नेपाल में आई बाढ़ पर जताया दुख
सद्गुरु जग्गी वासुदेव कहते हैं, “बहुत दुख और अफसोस के साथ मैं आपको बताना चाहता हूं कि तिब्बत और नेपाल बॉर्डर के बीच जबरदस्त बाढ़ आई है. भारतीय न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल की तरफ लगभग 484 लोग लापता हो गए हैं. इस तरफ, हमारे पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. आज सुबह मैं खुद वहां जाने के लिए निकला था, लेकिन सभी फोन बंद हैं, टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम ठप है, सड़कें बंद हैं, और हम वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं. हमारा एक ग्रुप… S3 ग्रुप, जिससे हम सागा में मिले थे और ट्रेकिंग के दौरान भी मिले थे जब वे नीचे आ रहे थे. उसमें 22 लोग अमेरिका से, 12 कनाडा से, 11 ऑस्ट्रेलिया से, 9 यूनाइटेड किंगडम से, 4 जर्मनी से, 3 फ्रांस से, 3 नेपाल से, 2 नीदरलैंड से, 2 न्यूज़ीलैंड से, 2 सिंगापुर से, 2 स्पेन से, और एक-एक व्यक्ति फिनलैंड, हंगरी, इजराइल, लिथुआनिया, फिलीपींस, पुर्तगाल, रूस और दक्षिण अफ्रीका से थे. कुल मिलाकर 80 लोग थे, जिनमें 34 पुरुष और 46 महिला प्रतिभागी शामिल थे, साथ ही कुछ अन्य वॉलंटियर भी थे जो पास के होटलों में रुके हुए थे. तीन वॉलंटियर और एक डॉक्टर। लेकिन हमारे पास किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं है. फिर भी, तबाही का पैमाना देखकर स्थिति बहुत गंभीर लग रही है."
Aug 27, 2026 11:06 IST
Nepal Flash Flood Live Update: नेपाल के लिए रवाना हुए साम्रगी
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बताया कि नेपाल के लिए 37.5 टन HADR सामग्री, दवाएं और खाने के पैकेट लेकर दूसरी उड़ान रवाना हो गई है.
A second flight has taken off, carrying 37.5 tonnes of HADR material, medicines & food packets for Nepal, says External Affairs Minister Dr S Jaishankar.
(Source: Dr S Jaishankar/X) pic.twitter.com/XlHJa4hjX5
— ANI (@ANI) August 27, 2026Aug 27, 2026 10:57 IST
Nepal Flash Flood Live Update: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नुवाकोट के लिए रवाना हुए नेपाल पीएम
नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सूचित किया है कि प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह आज सुबह 9:30 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नुवाकोट के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए हैं. वे वहां के हालात का जायजा लेंगे. प्रधानमंत्री आज नुवाकोट में प्रभावित और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे. उन्हें बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी जाएगी और वे स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और जन प्रतिनिधियों से तत्काल राहत कार्यों, पुनर्निर्माण और अवरुद्ध बुनियादी ढांचे के संचालन के बारे में चर्चा करेंगे.
PMO Nepal’s Office informs that Prime Minister Balendra Shah has left for the flood-affected area Nuwakot via road today at 9:30 am for on-site inspection. The PM will mainly inspect the affected and surrounding areas in Nuwakot today. He will be given information about the… pic.twitter.com/sh1mgkTn7R
— ANI (@ANI) August 27, 2026Aug 27, 2026 10:42 IST
Nepal Flash Flood Live Update: नेपाल में 165 से ज्यादा की मौत, शवों की तलाश जारी
“165 bodies have been recovered from the flood-affected areas so far; identification is ongoing,” says Nepal’s National Disaster Risk Reduction and Management Authority on the Bhotekoshi flood at the Nepal-China Border at Rasuwagadhi.
According to the Nepal Tourism Board’s… pic.twitter.com/q9WthtfbR2
— ANI (@ANI) August 27, 2026Aug 27, 2026 10:22 IST
Nepal Flood Live: नेपाल में आई बाढ़ में 165 शव बरामद
नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने रसुवागढ़ी स्थित नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी बाढ़ के संबंध में बताया, “बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 165 शव बरामद किए जा चुके हैं; उनकी पहचान जारी है.” नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र से कुल 579 यात्री (466 विदेशी और 113 नेपाली) लापता हैं. यह जानकारी नेपाल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी है.
Aug 27, 2026 09:48 IST
Nepal Flash Flood Live: प्रभावित इलाकों में सामान पहुंचा रही सेना
नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद सरकार ने खोज, बचाव और राहत कार्यों को तेज कर दिया है. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, नेपाली सेना प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए जरूरी खाद्य सामग्री, टेंट, दवाइयां और राहत का अन्य सामान पहुंचा रही है.
Aug 27, 2026 09:19 IST
Nepal Flood Live: नेपाल में आई बाढ़ का बिहार में भी पड़ सकता है असर
नेपाल में आई बाढ़ से नेपाल को भारी क्षति हुआ है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने नेपाल की घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि नेपाल में बहुत ही भीषण त्रासदी हुआ है. जिस तरीके का दृश्य देखने को मिला उससे मन विचलित हो जाता है. नेपाल में आई बाढ़ का असर बिहार पर भी पड़ सकता है. बिहार के गंडक नदी और उसके आसपास के इलाकों में इसका असर हो सकता है इसलिए बिहार सरकार को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. जाति आधारित गणना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वह लोग शुरू से कास्ट सेंसस की मांग करते रहे हैं. बिहार में जब उन लोगों की सरकार थी तब यहां पर आर्थिक आधार पर कास्ट सर्वे करवाया था लेकिन बीजेपी के सरकार में आते ही यह खत्म कर दिया गया आरक्षण की सीमा खत्म कर दी गई.
Aug 27, 2026 09:10 IST
Nepal Flood Live: भूकंप के कुछ ही देर बाद आई थी बाढ़
सुबह भूकंप आने के कुछ ही देर बाद, तिब्बत की तरफ से भोटे कोशी नदी में जबरदस्त बाढ़ आ गई. बाढ़ का पानी तेजी से बेत्रावती, धाडिंग, मलेखु और मुग्लिंग में फैल गया और आखिरकार त्रिशूली और नारायणी नदियों तक पहुंच गया. रास्ते में कई वॉटर-गेजिंग स्टेशन और एक पुल बह गए, जिससे डेटा ट्रांसमिशन बंद हो गया. प्रशासन ने समय रहते SMS के जरिए लाखों लोगों को अलर्ट कर दिया, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान टल गया. दोपहर तक कई जगहों पर पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया था। हालाँकि, शाम तक देवघाट में नदी का बहाव सामान्य हो गया और स्थिति काबू में आ गई.
Aug 27, 2026 08:53 IST
Nepal Flood Live: नेपाल में 130 से ज्यादा भारतीय लापता
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद 130 से ज्यादा भारतीय लापता हैं, जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री भी शामिल हैं. तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के पर्यटक सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं; क्रमशः 37 और 32 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है.
Aug 27, 2026 08:31 IST
Nepal Flood Live: भारतीय दूतावास ने कहा, हमेशा नेपाल के साथ है
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, “हमेशा नेपाल के साथ. राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री श्री खड़का राज पौडेल को भारत की ओर से 10 टन मानवीय सहायता सामग्री सौंपी. यह सहायता विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत कार्यों में योगदान देगी. भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है."
Embassy of India in Nepal tweets, “Always with Nepal. Ambassador Naveen Srivastava handed over 10 tons of humanitarian aid materials from India to the Minister for Culture, Tourism and Civil Aviation, Mr. Khadka Raj Poudel. This assistance will contribute to the relief efforts… pic.twitter.com/aIejl12NMt
— ANI (@ANI) August 27, 2026Aug 27, 2026 08:21 IST
Nepal Flood Live: नेपाल में बाढ़ को लेकर बोले, पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष
#WATCH | Kolkata | On flood situation in Nepal, West Bengal Minister Dilip Ghosh says, “It is a very unfortunate situation. While natural events are beyond anyone’s control, we repeatedly see people venturing into the mountains without fully grasping the risks… We witnessed… pic.twitter.com/bg1ajYWviJ
— ANI (@ANI) August 27, 2026Aug 27, 2026 08:19 IST
Nepal Food Live: कर्नाटक सरकार ने जारी किया आपातकालीन नंबर
नेपाल-तिब्बत सीमा और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (TAR) के आसपास के इलाकों में अचानक आई बाढ़ और उससे उत्पन्न व्यवधानों को देखते हुए, कर्नाटक सरकार ने अपने राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) का संपर्क नंबर 1070/080-22253707 जारी किया है. राज्य सरकार नेपाल और/या तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में फंसे कर्नाटक के नागरिकों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
Aug 27, 2026 08:16 IST
Nepal Flood Live: नेपाल में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही
नेपाल में बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई. सड़कों पर कीचड़ और मलबा जमा है. अधिकतर घर ध्वस्त हो चुके है, वहीं, जो बचे है वह पानी में डूबे हुए है. कई गाड़ियां भी फंसी हुई है. इस बीच सेना, रेस्कयू टीमें और स्थानीय लोग लगातार बचाव अभियान में जुटे हैं.