New Bike: ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 1200 TFC की भारत में लिस्टिंग, जानें लिमिटेड एडिशन बाइक के फीचर्स - Haribhoomi

Published on 16 जुल॰ 2026

New Bike: ट्रायम्फ ने नई Speed Twin 1200 TFC मोटरसाइकिल के लिमिटेड एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 21 लाख रुपये रखी है। दुनियाभर में इसकी केवल 750 यूनिट्स बनाई जाएंगी।

Triumph Motorcycles

ट्रायम्फ स्पीड ट्विन 1200 TFC की भारत में लिस्टिंग

  • Published: 16 Jul 2026, 08:43 PM IST
  • Last Updated: 16 Jul 2026, 08:43 PM IST

New Bike: ट्रायम्फ ने वैश्विक स्तर पर नई Speed Twin 1200 TFC से पर्दा उठाने के महज एक दिन बाद इसे भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। इस लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 21 लाख रुपये रखी गई है। यह बाइक Speed Twin 1200 RS पर आधारित है और इसमें कई प्रीमियम हार्डवेयर अपग्रेड दिए गए हैं। खास बात यह है कि दुनियाभर में इसकी केवल 750 यूनिट्स ही तैयार की जाएंगी।

स्पोर्टी राइडिंग पोजीशन के लिए नया सेटअप
नई Speed Twin 1200 TFC में क्लिप-ऑन हैंडलबार दिए गए हैं, जो स्टैंडर्ड RS मॉडल की तुलना में अधिक स्पोर्टी और अग्रेसिव राइडिंग पोजीशन प्रदान करते हैं। इसमें वही 1,200cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 7,750rpm पर 105hp की पावर और 4,250rpm पर 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

चेसिस और ब्रेकिंग में किए गए बदलाव
इस लिमिटेड एडिशन मॉडल में सबसे बड़े बदलाव चेसिस और एर्गोनॉमिक्स में किए गए हैं। नए क्लिप-ऑन हैंडलबार बाइक की हैंडलिंग को और अधिक स्पोर्टी बनाते हैं। ब्रेकिंग सिस्टम में आगे की ओर Brembo Stylema M4.30 कैलिपर्स दिए गए हैं, जबकि बेहतर कंट्रोल के लिए Brembo MCS एडजस्टेबल ब्रेक लीवर भी जोड़ा गया है।

खास कलर स्कीम और प्रीमियम डिजाइन
Triumph Speed Twin 1200 TFC को केवल Obsidian Gold कलर स्कीम में पेश किया गया है। इसमें मैटेलिक ब्लैक बेस के साथ गोल्डन फिनिश दी गई है, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देती है। बाइक के मडगार्ड, साइड पैनल और हील प्लेट्स पर कार्बन-फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इसमें हाथ से तैयार की गई सिंगल-पीस सीट भी मिलती है, जो इसकी एक्सक्लूसिव पहचान को और मजबूत बनाती है।

भारत में तेजी से पहुंच रहे हैं ग्लोबल मॉडल
Triumph India पिछले कुछ वर्षों से अपने ग्लोबल मॉडल्स को भारतीय बाजार में तेजी से उतार रही है। खासकर लिमिटेड-एडिशन मोटरसाइकिलों को भी कंपनी भारत में उपलब्ध करा रही है। इससे पहले दुनियाभर में केवल 800 यूनिट्स तक सीमित Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition को भी भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था।

(मंजू कुमारी)