Nose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां क्यों मानी जाती हैं भाग्यशाली? जानिए क्या है रहस्य| Navbharat Live

Published on 23 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 23, 2026 | 08:23 PM IST

विज्ञापन

सार

Nose Mole Meaning Females: नाक पर तिल व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता और भाग्य से जुड़े कई संकेत देता है। जानिए नाक पर तिल वाली लड़कियों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में क्या कहा गया है।

Why Girls With Nose Mole Are Lucky

नाक पर तिल (सौ.सोशल मीडिया)

विस्तार

Why Girls With Nose Mole Are Lucky: सामुद्रिक शास्‍त्र में शरीर के हर अंग और उन पर मौजूद हर प्रकार के निशान का एक खास अर्थ होता है।अगर बात सामुद्रिक शास्त्र की करें तो, सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल के अलग-अलग महत्व के बारे में बताया गया है। शरीर पर तिल होना किसी न किसी बात का संकेत जरूर देता है।

अगर किसी लड़कियों या महिलाओं की नाक पर तिल है तो उसका व्यक्तित्व कैसा होगा। इस खबर के जरिए हम जानेंगे कि नाक के बाएं हिस्से पर तिल होने का क्या महत्व है? नाक के दाएं हिस्से पर तिल होने पर क्या होता है? साथ ही, नाक के आगे के हिस्से पर तिल होना क्या संकेत देता है?

 नाक की दाईं ओर तिल का प्रभाव

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की नाक के दाईं तरफ तिल होता है, वे बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं-

सम्बंधित ख़बरें

  • आकर्षक और प्रभावशाली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की नाक के दाईं तरफ तिल होता है वे बेहद आकर्षक और प्रभावशाली होती है। इनकी बातचीत की शैली इतनी अच्छी होती है कि लोग इनकी ओर आसानी से खिंचे चले आते है।

  • वैवाहिक जीवन खुशहाल

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गए है कि, जिन महिलाओं की नाक के दाईं तरफ तिल होता है उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। इन्हें जीवनसाथी का भरपूर प्रेम और सहयोग मिलता है, जिससे इनका पारिवारिक जीवन संतुलित और खुशहाल रहता है।

  • आर्थिक रूप से मजबूत

नाक के दाईं तरफ तिल वाली महिलाए आर्थिक रूप से भी मजबूत होती हैं। करियर के क्षेत्र में ये अपनी मेहनत के दम पर ऊंचाइयों को छूती हैं और जीवन के प्रति हमेशा सकारात्मक नजरिया रखती हैं।

नाक की बाईं ओर तिल का संकेत

  • तेज दिमाग

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गए है कि, जिन महिलाओं की नाक की बाईं ओर तिल होता है, तो वो तेज दिमाग होती है और कलात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता हैं।

  • तकनीकी और रचनात्मक समझ

ऐसी महिलाएं अक्सर इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी या किसी क्रिएटिव फील्ड (जैसे कला, लेखन, डिजाइनिंग) में बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं।

  • यूनिक वर्किंग स्टाइल

इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये किसी भी काम को लीक से हटकर, यानी एक अनोखे तरीके से करना पसंद करती हैं। मुश्किल से मुश्किल हालात में भी ये शांत और संतुलित रहकर फैसला लेती हैं।

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर चढ़ा दें बस यह एक चीज, भोलेनाथ की बरसेगी असीम कृपा

नाक के बीच में तिल का मतलब

नाक के बिल्कुल बीचो-बीच पर तिल होना व्यक्ति के स्वतंत्र और स्वाभिमानी स्वभाव को दर्शाता हैं।

  • खुले विचार

ऐसी महिलाएं किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करतीं. इन्हें अपने जीवन और काम में किसी भी तरह का हस्तक्षेप (Interference) बर्दाश्त नहीं होता और ये अपने फैसले खुद लेती हैं।

  •   सोशल सेंस

ये दूसरों के हाव-भाव और मन की बात को भांपने में माहिर होती हैं। यही वजह है कि ये सामाजिक परिस्थितियों को बहुत समझदारी से संभाल लेती हैं।

  • चुनौती का सामना

कला और रचनात्मक कार्यों में इनकी गहरी रुचि होती हैं। हालांकि, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कभी-कभी आलस्य (Laziness) इनके काम में बाधा बन जाता है, जिसके कारण ये हाथ में आए अच्छे अवसरों को खो देती हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp