जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में खंडवा में प्रदर्शन: NSUI कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग - Khandwa News

Published on 21 जुल॰ 2026

खंडवा दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को खंडवा में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहर के एसएन कॉलेज के सामने कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद

.

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया। नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

छात्र बोले- आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चंदन राजपूत ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की लड़ाई में संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई में कई छात्र-छात्राएं घायल हुए। उनका कहना है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक देशभर में आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रा पूजा शर्मा ने कहा कि देश में अब धार्मिक मुद्दों से आगे बढ़कर शिक्षा, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य जैसे विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के सामने वास्तविक मुद्दों को प्रमुखता से रखा जाना चाहिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक और छात्र को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मुनीश मिश्रा ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है। यदि छात्रों की बात नहीं सुनी गई तो इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिलेगा।

पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रचना तिवारी ने प्रदर्शन के दौरान विभिन्न भर्ती और परीक्षा मामलों में पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह, डॉ. मुनीश मिश्रा, कुंदन मालवीय, शांतनु दीक्षित, अर्ष पाठक, राजू सुनगत, प्रेमांशु जैन, राजकुमार कैथवास, पवन पाटीदार, अनिल जाधव, शहजाद पवार, सागर पवार, मनोज मंडलोई, पलाश जैन, दिव्यांश ओझा, असलम गौरी, अश्विनी सैनी, धर्मेंद्र झाला, मोंटी पवार, विजय सिंह, राहुलसिंह सावनेर, निखलेश पालवी, मुकेश नायक, विशाल चौहान, पृथ्वीराज चौहान, कुंदन पटेल, गुरप्रीत सिंह होरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।