Nuts Nutrients: मूंगफली से बादाम-अखरोट तक, जान लें कौन से नट्स में कौन सा पोषक तत्व है ज्यादा

Published on 18 अग॰ 2026

Nuts Nutrients: मूंगफली से बादाम-अखरोट तक, जान लें कौन से नट्स में कौन सा पोषक तत्व है ज्यादा

अलग-अलग नट्स में हाई न्यूट्रिएंट्सImage Credit source: Getty Images

मूंगफली से लेकर बादाम, अखरोट काजू, पिस्ता तक अलग-अलग नट्स में ढेरों न्यूट्रिएंट्स और गुड फैट्स पाए जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि किस पोषक तत्व के लिए कौन से नट्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि आपको सही मायने में फायदा मिल सके. चलिए जान लेते हैं कि कैल्शियम चाहिए हो तो कौन से नट्स खाएं. इसी तरह से प्रोटीन से लेकर आयरन, पोटेशियम, ओमेगा 3 और सेलेनियम कौन से नट्स में सबसे ज्यादा पाया जाता है.

लोग कहते हैं कि पोषक तत्वों की कमी है तो मेवा, नट्स खाओ, लेकिन ये समझ नहीं आता है कि किस पोषक तत्व के लिए इसमें से क्या खाएं. इसी उलझन को दूर करने के लिए डायटीशियन सोनिया नारंग ने अलग-अलग नट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में बताया है कि किसमें कौन से न्यूट्रिएंट्स की मात्रा ज्यादा होती है.

सबसे ज्यादा प्रोटीन

डायटीशियन सोनिया नारंग कहती हैं कि सबसे ज्यादा प्रोटीन वाला नट्स है मूंगफली. आपने भी देखा होगा, बहुत सारे लोग पीनट बटर को अपने ब्रेकफास्ट में एड करते हैं. दरअसल ये प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बढ़िया सोर्स है. अगर आपको भी प्रोटीन को अपने मील में शामिल करना हो तो मूंगफली खाई जा सकती हैं.

सबसे ज्यादा कैल्शियम

अगर आप कैल्शियम के लिए नट्स ले रहे हैं तो इसमें बादाम इसका सबसे बढ़िया सोर्स है. हालांकि ये गर्म तासीर का होता है, इसलिए सीमित मात्रा में खाना चाहिए. बेस्ट तरीका है कि आप रात में बादाम भिगोकर रख दें. सुबह इसका छिलका उतारकर खाएं.

आयरन का बेहतरीन सोर्स

अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है और आप नट्स को डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो जान लें कि सबसे अच्छे नट्स कौन से हैं. डायटीशियन कहती हैं कि नट्स में काजू आयरन का सबसे बढ़िया सोर्स हैं.

Nuts For Health

Getty Images

पोटेशियम का बढ़िया सोर्स

डायटीशियन कहती हैं कि सबसे ज्यादा पोटेशियम वाले नट्स हैं पिस्ता. पोटेशियम आपके बीपी को बैलेंस करने में मदद करता है, जो आपके दिल को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी है. ये नर्व्स के संकेतों को नियंत्रित करने में भी अहम रोल प्ले करता है.

ओमेगा 3 के लिए नट्स

अगर आपको ओमेगा 3 चाहिए तो डाइट में वॉलनट यानी अखरोट शामिल करने चाहिए. ओमेगा 3 आपकी आंखों से लेकर जोड़ो, दिल और दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एक जरूरी फैटी एसिड होता है.

सेलेनियम के लिए कौन से नट्स

सेलेनियम एक ऐसा पोषक तत्व है जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और थायराइड हार्मोन को बैलेंस करने के लिए जरूरी होता है.डायटीशियन सोनिया नारंग के मुताबिक, सेलेनियम के लिए सबसे बेस्ट नट्स हैं ब्राजील नट्स.

ध्यान रखें ये जरूरी बात

ड्राई फ्रूट्स और नट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन ये भी बहुत जरूरी है कि आप इन्हें सीमित मात्रा में अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और बाकी चीजों जैसे सब्जियों, फलों, अनाजों को भी अपनी थाली में सही मात्रा में शामिल करें.

ये भी पढ़ें: पतले लोगों में फैटी लिवर हो सकता है? क्या होती है ये बीमारी? एक्सपर्ट से जानें

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button