एजुकेशन
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Jul 13, 2026, 04:18 PM IST
NVS Admission 2027: नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिले के लिए क्या दस्तावेज चाहिए, इसके बारे आपको पहले से पता होना चाहिए, ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।
![]()
NVS Admission 2027 (Photo - AI)
NVS Admission 2027: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में लगभग सभी माता-पिता अपने बच्चों का दाखिला कराने का सपना देखते हैं। नवोदय विद्यालय देश में न केवल अपनी बेहतरीन शिक्षा के लिए, बल्कि साथ-साथ रहने और खाने की नि:शुल्क व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध हैं। नवोदय में पढ़ने की इच्छा रखने वाले बच्चों और माता-पिता के लिए बड़ी खबर यह है कि शैक्षणिक सत्र 2027 में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन इस प्रतिष्ठित स्कूल में करवाना चाहते हैं तो अंतिम समय की भागदौड़ से बचने के लिए और किसी भी दस्तावेज की कमी के कारण बच्चे का एडमिशन रद्द न हो, इसलिए पहले ही जरूरी कागजातों को जानकर उन्हें तैयार कर लेना आपके लिए फायदेमंद होगा।
एडमिशन के समय किन-किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
नवोदय विद्यालय में चयन परीक्षा (JNVST) पास करने के बाद काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है -
- आयु का प्रमाण पत्र
- कक्षा 3, 4 और 5 की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- छात्र का पहचान पत्र (आधार कार्ड)
- माता-पिता का पहचान पत्र
- ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू है तो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू है तो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (यदि जरूरी हो तो)
ग्रामीण क्षेत्र का पहचान पत्र क्यों है जरूरी
बता दें कि एडमिशन के दौरान ग्रामीण क्षेत्र का पहचान पत्र इसलिए मांगा जाता है, क्योंकि नवोदय विद्यालयों में 75% सीटें ग्रामीण बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। यदि बच्चे ने ग्रामीण कोटे से आवेदन किया है, तो सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट जमा करना होगा कि बच्चे का स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। इससे उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।
पहले से तैयार करें डॉक्यूमेंट
बच्चे के एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले अभिभावकों को सलाह है कि सभी दस्तावेजों में बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि बिल्कुल एक समान होनी चाहिए। स्पेलिंग में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर एडमिशन प्रक्रिया में बाधा आ सकती है, इसलिए अगर इसमें किसी भी प्रकार की गलती है तो समय रहते इनमें सुधार करवा लें और आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी करें।
![]()
वर्षा कुशवाहा author
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें
- Hindi News
- Education
End of Article