Virat Kohli Matches Before Retirement: संन्यास से पहले कितने वनडे खेलेंगे विराट कोहली?

Published on 29 सित॰ 2026

Virat Kohli Matches Before Retirement: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 139 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 15,000 रन भी पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले वह दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं. अब 15 हजार रन का आंकड़ा पार करने के बाद विराट के सामने अगला बड़ा पड़ाव 2027 वनडे वर्ल्ड कप है. ऐसे में सवाल उठता है कि इस 2027 वर्ल्ड कप तक विराट के सामने कितने वनडे मुकाबले बाकी हैं?

विराट कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को अपना आखिरी विश्व कप बताया है. हालांकि, उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट ने टी20I क्रिकेट से संन्यास लिया था, इसलिए अब यह माना जा रहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद वह इस फॉर्मेट को भी अलविदा कह सकते हैं. ऐसे में मौजूदा कार्यक्रम और संभावित सीरीज को देखें तो 2027 वर्ल्ड कप से पहले विराट के पास अब करीब 31 वनडे खेलने का मौका हो सकता है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ अब दो मैच बाकी

शुभमन गिल और शाई होप हाथ मिलाते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)
शुभमन गिल और शाई होप हाथ मिलाते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला गया. भारत ने इस मैच को 8 विकेट से जीता. विराट कोहली ने इस मुकाबले में नाबाद 139 रन की पारी खेली और 15 हजार वनडे रन पूरे किए. अब इस सीरीज के दो मुकाबले बाकी हैं. दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. यानी वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट के सामने अभी दो वनडे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘Fiery innings hi kehde’, विराट के शतक पर गिल के 4 शब्दों का पोस्ट हुआ वायरल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज नवंबर में होगी. अगर विराट कोहली इस पूरी सीरीज का हिस्सा रहते हैं तो उनके खाते में पांच और वनडे जुड़ जाएंगे. वेस्टइंडीज के बचे दो और न्यूजीलैंड के पांच मुकाबले मिलाकर विराट के सामने सात वनडे हो जाएंगे.

श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर में 3 ODI मैच

Another ODI, another Virat Kohli fifty, India vs West Indies, 1st ODI, Thiruvananthapuram, September 27, 2026
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)

इसके बाद दिसंबर में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी. दोनों टीमों के बीच तीन वनडे खेले जाएंगे. पहला मैच 13 दिसंबर को दिल्ली, दूसरा 16 दिसंबर को बेंगलुरु और तीसरा 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा. अगर विराट इस सीरीज का भी हिस्सा रहते हैं तो उनके सामने 3 और वनडे होंगे.

जिम्बाब्वे के खिलाफ 2027 में तीन वनडे

2027 की शुरुआत भी वनडे क्रिकेट से होगी. भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. पहला वनडे 3 जनवरी को कोलकाता, दूसरा 6 जनवरी को हैदराबाद और तीसरा 9 जनवरी को मुंबई में होगा. अगर विराट जिम्बाब्वे के खिलाफ भी खेलते हैं तो जनवरी तक और 13 वनडे खेलते दिख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: VIDEO: भारत-वेस्टइंडीज मैच देखने के लिए ईशान-अभिषेक ने लगाया देसी जुगाड़, वीडियो वायरल

विराट कोहली के सामने मौजूदा तय वनडे

टीमवनडे
वेस्टइंडीज2 (बाकी)
न्यूजीलैंड5
श्रीलंका3
जिम्बाब्वे3
कुल13

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जुड़ी तो बढ़ेगा आंकड़ा

वर्ल्ड कप से पहले अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज भी आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होती है, तो विराट के संभावित द्विपक्षीय वनडे की संख्या 19 हो जाएगी. इसके बाद 2027 वनडे वर्ल्ड कप होगा.

वर्ल्ड कप में अधिकतम 13 मैच का मौका

2027 वर्ल्ड कप के मौजूदा फॉर्मेट के अनुसार भारत को राउंड-2 में पांच और सुपर-7 में छह मैच खेलने हैं. सुपर-7 राउंड तक भारत को कुल 11 मुकाबले खेलने हैं. अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है, तो दो मुकाबले और जुड़ेंगे. भारत के लिए वर्ल्ड कप में अधिकतम 13 मैच हो सकते हैं.

विराट कोहली (एक्स)
विराट कोहली (एक्स)

अगर विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचों वनडे खेलते हैं, वर्ल्ड कप से पहले सभी 18 द्विपक्षीय मुकाबलों का हिस्सा रहते हैं और भारत के सेमीफाइनल व फाइनल तक पहुंचने पर वह सभी मुकाबले खेलते हैं, तो यह आंकड़ा 32 वनडे तक पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे?

विराट के पास अब अधिकतक 31 मैच बाकी

विराट कोहली के पास अब वनडे क्रिकेट में अधिकतम 31 मैच खेलने का मौका हो सकता है. हालांकि, 31 मैचों की संख्या अभी तय नहीं है. यह आंकड़ा मौजूदा शेड्यूल और संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखकर निकाला गया है. इसमें संभावित दक्षिण अफ्रीका सीरीज, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के अधिकतम 13 मैच और विराट के सभी मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहने की स्थिति पर शामिल है.

वर्ल्ड कप में विराट का रिकॉर्ड शानदार

विराट कोहली का वनडे वर्ल्ड कप रिकॉर्ड उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग खड़ा करता है. उन्होंने अब तक 37 वर्ल्ड कप मैचों में 1,795 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 59.83 रहा है. उनके नाम पांच शतक और 12 अर्धशतक हैं.

विराट कोहली का वनडे करियर

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)

पूरे वनडे करियर की बात करें तो कोहली ने 303 पारियों में 15,080 रन बनाए हैं. उनका औसत 58.59 है और उन्होंने 55 शतक तथा 79 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है. अब विराट के सामने अपने वनडे करियर का आखिरी बड़ा अध्याय लिखने का मौका है. 2027 वर्ल्ड कप उनका आखिरी विश्व कप होगा और वो वर्ल्ड कप जीतकर इस खेल से विदाई लेना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: बारिश से धुला क्वार्टर फाइनल, जानें किस नियम से सीधे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत