Published: Sunday, August 30, 2026, 19:00 [IST]
दक्षिण अफ्रीका की टीम एकदिवसीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है, इससे पहले उनका एक दिग्गज खिलाड़ी बाहर हुआ है। इससे टीम को बड़ा झटका लगा है। इससे भी चिंता की बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट में भी वह टीम से बाहर हो सकता है।
टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस समय हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर में होने वाली वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे और अक्टूबर में होने वाली टेस्ट सीरीज में उनका खेलना भी अभी तय नहीं है।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 21 अगस्त को बताया था कि ट्रेनिंग के दौरान रबाडा के दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। बोर्ड ने यह भी कहा कि वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है। उनकी चोट की सटीक अवधि को लेकर अभी क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कोई आधिकारिक समयसीमा नहीं बताई है।
इस बीच एक रिपोर्ट में एलन डोनाल्ड के हवाले से दावा किया कि रबाडा को ग्रेड-3 हैमस्ट्रिंग टियर हुआ है और वह करीब 9 से 10 सप्ताह तक मैदान से बाहर रह सकते हैं। अगर यह अनुमान सही रहता है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैच रबाडा के बिना ही खेलने पड़ सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया कि रबाडा की टेस्ट टीम में उपलब्धता उनके रिहैबिलिटेशन पर निर्भर करेगी और चयन को लेकर फैसला सीरीज के करीब लिया जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका के लिए क्यों बड़ा झटका?
रबाडा मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले सक्रिय गेंदबाज हैं। उन्होंने 73 टेस्ट में 340 विकेट हासिल किए हैं। तेज पिचों पर उनकी स्पीड, अनुभव और विकेट लेने की क्षमता उन्हें टीम के गेंदबाजी आक्रमण का सबसे अहम हिस्सा बनाती है।
ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अच्छा है रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। 2018 की टेस्ट सीरीज में उन्होंने दोनों टीमों में सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए थे। इसके अलावा पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की जीत में भी रबाडा ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने उस मुकाबले में कुल 9 विकेट झटके थे।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range