दक्षिण अफ्रीका के जॉर्डन हरमन ने नामीबिया के खिलाफ वनडे डेब्यू में 150 रन की शानदार पारी खेली. 126 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्के लगाकर उन्होंने मैथ्यू ब्रीट्जके के रिकॉर्ड की बराबरी की.
Written By : उफक साहिल | Updated at : 09 Sep 2026 08:37 PM (IST)

जॉर्डन हरमन ने वनडे डेब्यू में 150 रन बनाए
Source : Abplive
डेब्यू मैच में ही ऐसा धमाका कि रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज हो गया. दक्षिण अफ्रीका के 24 साल के जॉर्डन हरमन ने नामीबिया के खिलाफ पहले वनडे में बल्ले से कमाल कर दिया. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी पहली ही वनडे पारी में 150 रन ठोक दिए. इस शानदार पारी के साथ हरमन ने वनडे डेब्यू में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
हरमन ने अपनी पारी के दौरान 126 गेंदों का सामना किया. इसमें उन्होंने 17 चौके और 3 छक्के लगाए. उन्होंने मैदान के हर हिस्से में शॉट लगाए और नामीबिया के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. 150 रन बनाने के साथ ही उन्होंने अपनी ही टीम के साथी मैथ्यू ब्रीट्ज़के के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
यह भी पढ़े: IPL 2027 में भी खेलेंगे एमएस धोनी? CSK खिलाड़ी ने किया अंदर की बात का खुलासा
ब्रीट्ज़के ने भी बनाए थे 150 रन
मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 10 फरवरी 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 148 गेंदों पर 150 रन बनाए थे. उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे. अब हरमन ने भी 150 रन बनाकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
हरमन और ब्रीट्ज़के से पहले वनडे डेब्यू में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के डेसमंड हेन्स के नाम था. हेन्स ने 22 फरवरी 1978 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 136 गेंदों पर 148 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए थे. करीब 47 साल तक यह रिकॉर्ड कायम रहा. इसके बाद 2025 में ब्रीट्ज़के और अब 2026 में हरमन ने 150 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
गुरबाज और चैपमैन ने भी किया था कमाल
अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने 21 जनवरी 2021 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करते हुए 127 रन बनाए थे. उन्होंने 127 गेंदों में 8 चौके और 9 छक्के लगाए थे. वहीं मार्क चैपमैन ने 2015 में यूएई के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाए थे.
दक्षिण अफ्रीका के कॉलिन इनग्राम ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 124 रन और टेम्बा बावुमा ने 2016 में आयरलैंड के खिलाफ 113 रन बनाए थे. मार्टिन गप्टिल ने 2009 में नाबाद 122 रन, एंडी फ्लावर ने 1992 में नाबाद 115 रन और फिल ह्यूज ने 2013 में 112 रन बनाकर अपने वनडे डेब्यू को यादगार बनाया था.
यह भी पढ़े: OTD: 6 छक्के, 12 चौके और 200 का स्ट्राइक रेट, विराट कोहली के 'शतक' से झूम उठे फैंस

About the author उफक साहिल
उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
Read More
Published at : 09 Sep 2026 08:37 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola