OTT पर मौजूद ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर उड़ा देगी होश, जीते हैं 3 नेशनल अवॉर्ड्स, मिली है बंपर IMDb रेटिंग

Published on 4 अग॰ 2026

Aug 04, 2026 06:53 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

OTT Watch: आज हम आपको एक ऐसी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो ट्विस्ट से भरी हुई है। इस फिल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले हैं। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

Hotstar Psychological Thriller

ओटीटी की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर उड़ा देगी होश

अगर आप ओटीटी पर कोई जबरदस्त थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी फिल्म का नाम बता रहे हैं जिसनें एक दो नहीं बल्कि तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे। फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, इंटेंस होती जाती है। थ्रिलर फिल्मों के शौकीन लोगों को एक बार तो ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

साल 2023 में रिलीज हुई थी ये फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम है पार्किंग। अगर आप सोच रहे हैं कि ये फिल्म आप कहां देख सकते हैं तो हम बता दें फिल्म को आप जियो हॉटस्टा पर देख सकते हैं।

साल 2023 में रिलीज हुई थी पार्किंग

क्या है इस फिल्म का प्लॉट?

फिल्म के प्लॉट करें तो फिल्म की कहानी दो किराएदारों की है जो एक ही घर की अलग-अलग मंजिल पर रहते हैं। पहले तो दोनों परिवार बहुत घुल-मिल कर रहते हैं, लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब ऊपर रह रहा परिवार एक कार खरीद लेता है।

पार्किंग ने जीते हैं तीन नेशनल अवॉर्ड्स

नीचे इलमपरिथी अपनी पत्नी और बेटी के साथ पिछले 10 सालों से रह रहा होता है। ईश्वर और आथिका उस घर के ऊपर वाले फ्लोर पर रहने आते हैं। आथिका प्रेग्नेंट होती है इसी वजह से ईश्वर उसके लिए गाड़ी खरीदता है। पहले लड़ाई गाड़ी में लगे एक छोटे से स्क्रैच की वजह से शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे ये लड़ाई इतनी बढ़ती जाती है कि ईश्वर और इलमपरिथी एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। दुश्मनी इतनी बढ़ जाती है कि हर रोज दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने लगता है। दोनों के बीच टेंशन इतना बढ़ जाता है कि इलमपरिथी का परिवार उसे छोड़कर चला जाता है। एक पार्किंग स्पेस से शुरू हुई लड़ाई कैसे जान का खतरा बन जाती है फिल्म इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

जब पार्किंग के लिए छिड़ी जंग

5 भाषाओं में जियो हॉटस्टार पर मौजूद है फिल्म

पार्किंग तमिल भाषा की डार्क कॉमेडी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जियो हॉटस्टार पर आप इस फिल्म को हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं। आईएमडीबी के मुताबिक इस फिल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड्स मिले हैं। फिल्म को बेस्ट स्क्रीनप्ले (ओरिजनल), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (एमएस भास्कर) और बेस्ट तमिल फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड्स मिले हैं।

क्यों देखें पार्किंग?

पार्किंग एक जबरदस्त फिल्म है। फिल्म की कहानी धीरे-धीरे इंटेंस होती है। जैसे-जैसे इस फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, टेंशन बढ़ती जाती है। आप सोचने लगेंगे कि आगे क्या होगा? फिल्म की कहानी आगे बढ़ते-बढ़ते ऐसी हो जाती है कि आप पूरी फिल्म देखे बिना खुद को मना ही नहीं पाएंगे। फिल्म के आखिरी 15-20 मिनट तो आपको हैरानी में डाल देंगे। पार्किंग एक अच्छी थ्रिलर फिल्म है।

कितनी है पार्किंग की आईएमडीबी रेटिंग?

इस फिल्म हरीश कल्याण (ईश्वर), एम एस भास्कर (इलमपरिथी), इंदुजा रविचंद्रन (आथिका) और प्रार्थना नाथन (अपर्णा) जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को रामकुमार बालाकृष्णन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। पार्किंग का रनटाइम 2 घंटे 7 मिनट है।