यश की 'टॉक्सिक' अब सिनेमाघरों से निकल कर ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 25 सितंबर 2026 को ZEE5 पर स्ट्रीम हो सकती है।
यश की ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) ने सिनेमाघरों में जैसा प्रदर्शन किया, वैसी उम्मीद शायद मेकर्स और दर्शकों को नहीं थी। बॉक्स ऑफिस पर असफलता का स्वाद चखने वाली यह मूवी अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। थिएटर में फिल्म देखने से चूक गए दर्शकों के लिए डिजिटल रिलीज का इंतजार खास हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘Toxic’ 25 सितंबर 2026 को ZEE5 पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, यह तारीख अभी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुई है। फिल्म के मेकर्स या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से अब तक रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
कब और कहां रिलीज होगी ‘Toxic’?
123Telugu की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि यश की फिल्म 25 सितंबर को ZEE5 पर प्रीमियर हो सकती है। अगर यह तारीख फाइनल होती है, तो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब एक महीने बाद OTT पर पहुंच जाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, ओटीटी रिलीज से जुड़ी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
26 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई थी फिल्म
‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यह एक पैन-इंडिया गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है, जिसमें यश लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी आजादी के बाद के गोवा की पृष्ठभूमि में रखी गई है। यश फिल्म में एक ऐसे गैंगस्टर के किरदार में हैं, जो वफादारी, नैतिकता और अपने फैसलों के नतीजों के बीच उलझा हुआ है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
यश के अलावा फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। बड़े स्टारकास्ट और यश की ‘KGF: Chapter 2’ के बाद वापसी के कारण फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार शुरुआती दिनों के बाद कमजोर पड़ गई।
और पढ़ें: 'मैंने अपना सब कुछ दे दिया था'...टॉक्सिक के फ्लॉप होने पर छलका कियारा आडवाणी का दर्द
OTT पर क्या बदलेगा?
फिल्म की OTT रिलीज को लेकर एक और चर्चा डिजिटल डील की है। पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मेकर्स को बड़े OTT प्लेटफॉर्म से करीब 150 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था और वे 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग कर रहे थे। हालांकि, इन आंकड़ों की मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें: Yash की ‘Toxic’ को बड़ा झटका, सिर्फ 7 दिन बाद ही थिएटर से हटी फिल्म