लंबे वक्त के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली विजय की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
-1786975336104_m.webp)
ओटीटी पर छाने को तैयार जन नायकन
HighLights
ओटीटी पर छाने को तैयार जन नायकन
कब और कहां स्ट्रीम होगी विजय की फिल्म?
23 जुलाई को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म 'जना नायकन' लंबे वक्त और इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले यह जनवरी 2026 में थिएटर्स में दस्तक देने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड से हरी झंडी ना मिलने की वजह से यह 6 महीने देरी से रिलीज हुई।
बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हिट होने के बाद विजय की एक्शन ड्रामा अब ओटीटी पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी विजय की जन नायकन?
यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay की फिल्म जन नायकन को लेकर कर्नाटक में बवाल, कावेरी विवाद के बीच स्क्रीनिंग हुई कैंसिल
विजय की आखिरी फिल्म थी जन नायकन
विजय के करियर में इस फिल्म का खास महत्व है क्योंकि यह उनका आखिरी फिल्म प्रोजेक्ट है। अप्रैल 2026 में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने और जीतने के बाद, विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभाला।
-1786975556312.webp)
'जन नायकन' ओटीटी रिलीज (Jana Naygan OTT Release)
जन नायकन की OTT प्रीमियर की तारीख पक्की हो गई है। एच विनोथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद, इसी महीने Zee5 पर 21 अगस्त को स्ट्रीम होगी। तो अगर आप इसे थिएटर में देखने से चूक गए हैं तो अब घर बैठे इसे एंजॉय कर सकते हैं।
— Zee 5 Tamil (@ZEE5Tamil) August 17, 2026
जन नायकन के बारे में
'जन नायकन' की कहानी एक पूर्व भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी के बारे में है, जो अपने एक दिवंगत दोस्त की बेटी की परवरिश करता है और उसे बचपन के सदमे से उबरने और भारतीय सेना में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। हालांकि, डायरेक्टर एच. विनोथ ने पुष्टि की है कि फिल्म का केवल पहला भाग ही 'भगवंत केसरी' से मिलता-जुलता है और दूसरा भाग तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के राजनीतिक करियर के हिसाब से तैयार किया गया है।
एच. विनोथ द्वारा लिखित और निर्देशित 'जन नायकन' में विजय मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और प्रकाश राज जैसे कलाकार फिल्म में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- संडे को जाग उठा Jana Nayagan, बंपर कमाई से Box Office पर किया जोरदार कमबैक