Aug 21, 2026 05:36 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
Best Psychological Thriller: ओटीटी पर कुछ ऐसे साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर शोज मौजूद हैं जिनकी कहानी आपके होश उड़ा देंगी। इन शोज की आईएमडीबी रेटिंग भी शानदार हैं।

OTT की बेस्ट साइकोलॉजिकल थ्रिलर
वीकेंड आनेवाला है, अगर वीकेंड पर आपका कोई प्लान नहीं है और आप घर बैठे सिर्फ चिल करना चाहते हैं तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद 5 बेस्ट साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर शोज के नाम बता रहे हैं। अगर आपने अबतक ये शोज देखना शुरू नहीं किया है तो इस वीकेंड से कर सकते हैं। इन शोज की कहानी आपके होश उड़ा देगी।
1. तब्बर
OTT: सोनी लिव
सीरीज के बारे में: तब्बर साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज का अभी तक एक सीजन आया है। सीरीज की कहानी इतनी इंटेंस है कि आप एक बार सीरीज को देखना शुरू करेंगे तो खुद को पूरी सीरीज देखे बिना रोक ही नहीं पाएंगे। सीरीज की कहानी एक ऐसे सीधे-साधे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक दिन एक मर्डर कर देते हैं और फिर उन लोगों का जीवन जुर्म की दुनिया में उलझता चला जाता है।
2. शी
OTT: नेटफ्लिक्स
IMDb रेटिंग: 6.4
सीरीज के बारे में: शी का पहला सीजन साल 2020 में आया था। इस सीरीज की कहानी मुंबई पुलिस की एक ऐसी महिला कॉन्सटेबल के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे एक ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए अंडरकवर जाना पड़ता है। अंडरकवर रहते हुए उस महिला कॉन्स्टेबल को अपनी ही पर्सनालिटी के बारे में कुछ दिलचस्प चीजें पता चलती हैं। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं।
3. सुजल: द वोर्टेक्स
OTT: प्राइम वीडियो
IMDb रेटिंग: 8.1
सीरीज के बारे में: सुजल द वोर्टेक्स तमिल भाषा की एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। साउथ इंडिया के एक छोटे से गांव में एक छोटा सा केस ऐसे-ऐसे राज खोलता है कि सामाजिक ताने-बाने पर इसका गहरा असर देखने को मिलता है।
4. ब्रीद: इनटू द शेडोज
OTT: प्राइम वीडियो
IMDb रेटिंग: 7.6
सीरीज के बारे में: यह सीरीज साल 2020 में आई थी। एक सफल साइकियाट्रिस्ट कपल की बेटी एक बर्थ डे पार्टी से किडनैप हो जाती है। अब अपनी बच्ची को बचाने के लिए इस कपल को कुछ ऐसी हदें पार करनी होगीं जो किसी को भी हैरान कर दें।
5. असुर
OTT: जियो हॉटस्टार
IMDb रेटिंग: 8.5
सीरीज के बारे में: सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में आया था। इस सीरीज के अबतक दो सीजन आ चुके हैं। फैंस को अब तीसरे सीजन का इंतजार है। असुर में फैंस का सामना एक ऐसे साइको किलर से होता है जो न केवल लोगों को मार रहा है, लेकिन लोगों का ब्रेनवॉश करके समाज में पाप बढ़ा रहा है। ये असुर इतना चालाक है कि क्राइम ब्रांच केस को सुलझाने में परेशान हो जाता है।
