OTT Upcoming Release: नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट से भरा होगा सितंबर, रिलीज हो रहीं 12 फिल्में और सीरीज

Published on 29 अग॰ 2026

Netflix New Release: सितंबर का महीना नेटफ्लिक्स यूजर्स के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। इस सितंबर में नेटफ्लिक्स पर 12 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में एक्शन से लेकर कॉमेडी कंटेंट मौजूद है। 

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर सितंबर का महीना बहुत ज्यादा बिजी रहने वाला है। इस पूरे महीने में नेटफ्लिक्स पर 12 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज में कॉमेडी से लेकर एक्शन और सस्पेंस ड्रामा कंटेंट शामिल है। आइए जानते हैं नेटफ्लिक्स पर कब क्या रिलीज हो रहा है।

1.गांधारी

रिलीज डेट: 3 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: तापसी पन्नू क्राइम थ्रिलर में लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की कहानी है जिसकी बेटी किडनैप हो जाती है और इस किडनैपिंग के दौरान उस महिला की आंखों की रोशनी चली जाती है। अब ये मां अपनी बेटी को बचाने के लिए उन लोगों तक पहुंचेगी।

2.टर्निंग प्वाइंट: जनरेशन 9/11

रिलीज डेट: 2 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जिसमें दिखाया जाएगा कि 9/11 अटैक के पीड़ित परिवार हमले के 25 साल बाद कैसे रह रहे हैं। इस फिल्म में उन बच्चों से बात की गई है जिनके माता-पिता 9/11 के हमले में मारे गए थे। उन जर्नलिस्ट से बात की गई है जिन्होंने उस दौरान अपने करियर की शुरुआत की थी।

3. द जेंटलमैन सीजन 2

रिलीज डेट: 3 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक ब्रिटिश कॉमेडी सीरीज है। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में आया था। अब सीरीज का दूसरा सीजन आने जा रहा है।

4. अ माइनक्राफ्ट मूवी

रिलीज डेट: 4 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एक कॉमेडी- एडवेंचर फिल्म है। चार अजीब लोग एक पोर्टल के जरिए एक अनोखी और अलग दुनिया में पहुंच जाते हैं। घर वापस लौटने के लिए, उन्हें इस दुनिया को समझना होगा।

5. लवसिक

रिलीज डेट: 2 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक मेक्सिकन नेटफ्लिक्स ओरिजिनल पीरियड ड्रामा है। सीरीज की कहानी एमिलिया के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने सपनों को पूरा करते हुए दोनों लोगों के प्यार में पड़ जाती है।

6. द हार्ड कॉर्प्स

रिलीज डेट: 3 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो ईराक और अफगानिस्तान युद्ध से लौटा एक सैनिक है। उस एक्स सैनिक को एक चैम्पियन मुक्केबाज की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड के तौर पर हायर किया जाता है।

7. चुंबक

रिलीज डेट: 10 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक हिंदी सिटकॉम सीरीज है। सीरीज की कहानी चुंबक कॉलोनी के पांच पड़ोसियों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये पांचों पड़ोसी आपको गुदगुदाने के लिए आ रहे हैं।

8. द ब्रेडविनर

रिलीज डेट: 6 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी पत्नी का बिजनेस चल चुका और अब पिता के ऊपर अपने तीनों बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी है।

9. द टाइम ट्रेवलर्स वाइफ

रिलीज डेट: 8 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक रोमांटिक साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म की कहानी एक ऐसे लाइब्रेरियन के इर्द-गिर्द घूमती है जो टाइम ट्रेवल कर सकता है। उसका ये टाइम ट्रेवल करना उसकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानी का सबब बनता है।

10. फौदा सीजन 5

रिलीज डेट: 8 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक साइकोलॉजिकल पॉलिटिक्ल थ्रिलर सीरीज है। सीरीज का पहला सीजन साल 2016 में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया गया था।

11. द परफेक्ट लाइफ

रिलीज डेट: 10 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक सस्पेंस सीरीज है। जब उनमें से ही एक की आग लगने से मौत हो जाती है तो चार परफेक्ट पिक्चर कपल एक दूसरे पर ही शक करने लगते हैं।

12. स्नीकी पीट

रिलीज डेट: 9 सितंबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। एक कॉन आर्टिस्ट अपनी सुरक्षा के लिए अपने सेलमेट की पहचान को अपना लेता है।