7-7-7 Parenting Rule क्या है? बच्चों को रोज दें 21 मिनट - Haribhoomi

Published on 23 जुल॰ 2026

7-7-7 Parenting Rule में माता-पिता बच्चों के साथ सुबह, स्कूल के बाद और रात को 7-7 मिनट बिताते हैं। जानिए इसे कैसे अपनाएं और इसके क्या फायदे हो सकते हैं।

7-7-7 Parenting Rule

क्या है 7-7-7 पैरेंटिंग रूल?(AI generated)

  • Published: 23 Jul 2026, 04:16 PM IST
  • Last Updated: 23 Jul 2026, 05:10 PM IST

7-7-7 Parenting Rule: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता के लिए बच्चों के साथ रोज क्वालिटी टाइम बिताना आसान नहीं होता। ऐसे में 7-7-7 पैरेंटिंग रूल बच्चों के साथ संवाद बढ़ाने का एक आसान तरीका हो सकता है। इसमें सुबह, स्कूल या कोचिंग से लौटने के बाद और रात को सोने से पहले 7-7 मिनट बच्चे के साथ बिना किसी डिजिटल डिस्ट्रैक्शन के बिताने की बात कही जाती है। यानी पूरे दिन में सिर्फ 21 मिनट का फोकस्ड टाइम।

क्या है 7-7-7 पैरेंटिंग रूल?

7-7-7 पैरेंटिंग रूल एक ऐसी पैरेंटिंग तकनीक है, जिसमें माता-पिता को अपने बच्चे, खासकर टीनएजर्स, के साथ रोज कुल 21 मिनट बिताने की सलाह दी जाती है। इस समय को तीन बराबर हिस्सों में बांटा जाता है। सुबह 7 मिनट, स्कूल या काम से लौटने के बाद 7 मिनट और रात को सोने से पहले 7 मिनट।

इस दौरान सबसे जरूरी बात यह है कि माता-पिता अपना पूरा ध्यान बच्चे पर दें। बातचीत के समय मोबाइल, टीवी या किसी अन्य व्यवधान से दूर रहकर बच्चे की बातें ध्यान से सुनें और उसे अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करने का मौका दें।

क्या है 7-7-7 पैरेंटिंग रूल?
क्या है 7-7-7 पैरेंटिंग रूल?

कैसे अपनाएं 7-7-7 रूल?

सुबह बच्चे को दें 7 मिनट
दिन की शुरुआत बच्चे के साथ बातचीत से करें। उससे पूछें कि आज का दिन वह कैसे बिताना चाहता है, वह कैसा महसूस कर रहा है। सुबह के ये कुछ मिनट बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ यह एहसास भी दिलाते हैं कि उसके माता-पिता उसकी बातों को महत्व देते हैं।

क्या हैं इसके फायदे?
कैसे अपनाएं 7-7-7 रूल?

स्कूल या कोचिंग के बाद 7 मिनट
जब बच्चा स्कूल या कोचिंग से लौटे, तो बिना किसी जल्दबाजी के उसके साथ बैठकर दिनभर के अनुभव सुनें। उससे पूछें कि आज उसने क्या नया सीखा, किस बात से उसे खुशी मिली या कोई ऐसी बात है जिसने उसे परेशान किया हो। इस दौरान सलाह देने की बजाय पहले उसकी बात पूरी सुनें, ताकि वह खुलकर अपनी भावनाएं साझा कर सके।

सोने से पहले 7 मिनट
सोने से पहले का समय बच्चे के साथ शांत और सुकून भरी बातचीत के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दिनभर की छोटी-बड़ी बातों पर चर्चा करें, उसकी चिंताओं और खुशियों को समझें तथा उसे यह भरोसा दिलाएं कि किसी भी परिस्थिति में आप उसके साथ हैं।

कैसे अपनाएं 7-7-7 रूल?

7-7-7 पैरेंटिंग रूल के क्या फायदे हो सकते हैं?

रोज 21 मिनट का यह क्वालिटी टाइम माता-पिता और बच्चों के बीच भरोसा बढ़ाने में मदद करता है। इससे बच्चे अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त कर पाते हैं, परिवार में संवाद बेहतर होता है और गलतफहमियां कम होने लगती हैं।

खासतौर पर किशोरावस्था में, जब बच्चे कई भावनात्मक और सामाजिक बदलावों से गुजरते हैं, तब यह छोटी-सी आदत उन्हें सुरक्षित महसूस कराने और माता-पिता के साथ मजबूत रिश्ता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

7-7-7 रूल अपनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

7-7-7 रूल का उद्देश्य सिर्फ बच्चे के साथ समय बिताना नहीं, बल्कि उस समय को पूरी तरह सार्थक बनाना है। इसलिए बातचीत के दौरान मोबाइल, टीवी या अन्य डिजिटल उपकरणों से दूरी बनाए रखें, बच्चे की बात बीच में न काटें और बिना किसी आलोचना के उसकी बातों को समझने की कोशिश करें।

(Disclaimer): यह जानकारी सामान्य पैरेंटिंग सुझावों आधारित है। हर बच्चे का स्वभाव, उम्र और जरूरतें अलग होती हैं। इसलिए इन सुझावों को अपनी परिस्थितियों और बच्चे की आवश्यकताओं के अनुसार अपनाएं।

यह भी पढ़ें: ऑफिस में फॉर्मल शूज़ या स्नीकर्स? जानिए आपके लिए कौन-सा है बेस्ट