Parliament Monsoon Session LIVE Updates: दोपहर 2 बजे पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, कांग्रेस नेता- हम भी तैयार हैं

Published on 28 जुल॰ 2026

Parliament Monsoon Session LIVE Updates: NDA सांसदों की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं. देखें संसद की कार्यवाही से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स

Parliament Monsoon Session LIVE Updates: NDA सांसदों की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं. देखें संसद की कार्यवाही से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स

author-image

New Update

sansad

Parliament Monsoon Session LIVE Updates

Parliament Monsoon Session LIVE Updates: संसद के मॉनसूून सत्र का आज 7वां दिन है. 7वें दिन संसद में आज पेपर लीक कानून संशोधन बिल पर चर्चा होगी. विपक्ष ने हंगामे के बीच सोमवार को चर्चा के लिए सहमति दी थी. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बिल पर चर्चा करने के लिए छह घंटे का वक्त दिया है. हालांकि, इसे आगे भी बढ़ा सकते हैं. दोपहर 12 बजे से चर्चा शुरू हो सकता है. 

बता दें, एक दिन पहले यानी सोमवार को पेपर लीक की रोकथाम से जुड़ा बिल पेश किया गया था. इस बिल का नाम पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल-2026 है. इस बिल की मदद से 2024 में बने कानून में बड़े बदलाव किए जाएंगे. आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है. केंद्र शासित प्रदेश और राज्य सरकारें स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट बना सकते हैं. रोजाना इन अदालतों में सुनवाई की जाएगी और आरोपियों को सजा दी जाएगी. 

  • Jul 28, 2026 11:15 IST

    Parliament Monsoon Session LIVE Updates: दो बजे तक के लिए स्थगित लोकसभा की कार्यवाही

    मॉनसनू सत्र के सातवें दिन 11 बजे शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही 11.15 बजे से पहले ही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 

  • Jul 28, 2026 11:06 IST

    Parliament Monsoon Session LIVE Updates: पेपर लीक बिल पर दोपहर दो बजे होगी चर्चा

    11 बजे संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन शुरू हो गया है. पेपर लीक बिल पर दो बजे चर्चा की जाएगी. 

  • Jul 28, 2026 10:45 IST

    Parliament Monsoon Session LIVE Updates: चर्चा के लिए कांग्रेस भी तैयार

    कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सभी दल संसद में चर्चा में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं. के. सुरेश का दावा है कि पेपर लीक मामलों में BJP नेताओं की भूमिका को उजागर भी किया जाएगा.

    #WATCH | Delhi: Congress MP K Suresh says, "Congress Party is actively participating in the debate, and the INDIA bloc coalition parties are also participating in today's debate. We have to expose the corruption in the NEET examination and other examinations. They have opened the… pic.twitter.com/12WHOJJ1GF

    — ANI (@ANI) July 28, 2026
  • Jul 28, 2026 10:07 IST

    Parliament Monsoon Session LIVE Updates: TMC के बागी सांसद भी बैठक में हुए शामिल

    NDA संसदीय दल की बैठक में पहली बार NCPI सांसद भी शामिल हुए. टीएमसी के बागी गुट, जिस पार्टी में शामिल हुए थे, उसका नाम ही NCPI है. NCPI में विलय करने वाले सांसद काकोली घोष, शर्मिला सरकार, सुदीप बंद्योपाध्याय, मिताली बाग और शताब्दी रॉय सहित पार्टी के अन्य सासंद भी बैठक में शामिल हुए. पीएम मोदी ने सभी सांसदों को संबोधित किया.

  • Jul 28, 2026 09:56 IST

    Parliament Monsoon Session LIVE Updates: एनडीए सासंदों की मंगल मिलन बैठक शुरू

    संसद भवन में एनडीए सासंदों की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं.