Updated On: Jul 28, 2026 | 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Patna High Court Vacancy : पटना हाईकोर्ट ने एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 28 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पटना हाईकोर्ट (फोटो - गूगल इमेज)
विस्तार
Patna High Court Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पटना हाईकोर्ट ने एक्स-कैडर असिस्टेंट (Group-C) के 68 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआती एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर की जाएगी। इस भर्ती में महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत ₹25,500 से ₹81,100 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
पटना हाईकोर्ट में 68 पदों पर निकली भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 68 पद भरे जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 29, एससी के लिए 11, एसटी के लिए 1, ईबीसी के लिए 12, बीसी के लिए 8 और ईडब्ल्यूएस के लिए 7 पद आरक्षित हैं। कुल 23 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं, जबकि 3 पद लोकमोटर दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा या सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के आधार पर तय की जाएगी।
सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, सामान्य महिला, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस महिला के लिए 40 वर्ष तथा एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। बिहार के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट भी मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : UPPSC PCS 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आयोग ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक करें अप्लाई
आवेदन 27 अगस्त तक किए जा सकते हैं
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें जनरल इंग्लिश, रीजनिंग एवं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, जनरल हिंदी और कंप्यूटर अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी और न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा। इसके बाद 50 अंकों की कंप्यूटर दक्षता परीक्षा होगी, जो केवल क्वालिफाइंग होगी।
अंतिम चरण में 10 अंकों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। आवेदन शुल्क बिहार से बाहर के अनारक्षित, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए ₹1,500 तथा बिहार के एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹750 निर्धारित किया गया है।
इच्छुक उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
