Patna High Court Recruitment 2026: आज से शुरू हुई पटना हाईकोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन, जल्द करें अप्लाई

Published on 28 जुल॰ 2026

Image

Patna High Court Recruitment 2026: पटना हाईकोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर निकली वैकेंसी

Patna High Court Recruitment 2026: पटना नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Patna High Court Recruitment 2026) खबर है। पटना हाईकोर्ट ने अपने यहां पर एक्स-कैडर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती (Patna High Court Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 68 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना आवेदन (Patna High Court Assistant Recruitment) कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए आज यानी 28 जुलाई 2026 को आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां आप पटना हाईकोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Patna High Court Recruitment 2026: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन शुरू होने की तारीख - 28 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि - 27 अगस्त 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 27 अगस्त 2026

Patna High Court Recruitment 2026 Qualifcation: पटना हाईकोर्ट एक्स कैडर असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन

पटना हाईकोर्ट के एक्स कैडर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 6 महीने कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना जूरूरी है। यहां आवेदन के लिए एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Patna High Court Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Patna High Court Ex Cadre Assistant Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • अब आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति सेव कर लें।

Patna High Court Assistant Selection Process: पटना हाईकोर्ट असिस्टेंट के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

पटना हाईकोर्ट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार कंप्यूटर दक्षता परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे।

Aditya Singh

आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article